Download Our App

Home » अपराध » बदमाशों के बीच हुआ खूनी खेल

बदमाशों के बीच हुआ खूनी खेल

चले चाकू, एक घायल, दूसरा फरार

जबलपुर (जय लोक)। हनुमानताल थाना अंतर्गत दो शातिर बदमाशों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि एक बदमाश ने दूसरे पर चाकू से दनादन कई वार किए। जिसमें एक बदमाश के पेट में गंभीर चोटें पहुँची। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात के बाद दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक पुराने शातिर बदमाश हैं जिनका पूर्व से ही पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है।

 

हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज कुमार राज ने बताया कि कल रात साढ़े दस बजे रईस चपटा और साबिर नामक युवक के बीच विवाद हुआ। जिसमें साबिर ने रईस पर चाकू से हमला किया। हमले में रईस के पेट के बांए तरफ चाकू लगा जिससे वह लहुलुहान हो गया। चाकू मारने के बाद आरोपी साबिर और उसके साथी मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर रईस को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाँच में अब तक यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है और दोनों कई बार मारपीट कर चुके हैं। रईस को चाकू लगने की खबर मिलते ही उसके परिचितों की भीड़ अस्पताल में लग गई।

 

बेटों को भी लगा चाकू
बताया जा रहा है कि जब रईस और साबिर के बीच विवाद हो रहा था तो बीच बचाव करने रईस का बेटा और तीन युवक आए। इनको भी चाकू से चोट लगी। हालांकि चोट ज्यादा नहीं थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हमलावरों की संख्या पाँच है।

 

वारिश मिश्रा गोली कांड का आरोपी है साबिर
पुलिस को जाँच के दौरान यह पता चला है कि साबिर पुराना शातिर बदमाश है जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि वारिश मिश्रा गोलीकांड में भी साबिर शामिल था। वहीं विजय यादव एन्काउंटर में विजय के साथ एक और आरोपी मारा गया था उसका भाई साबिर बताया जा रहा है। पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।

कांग्रेस की चुनावी तैयारियों का आगाज, मांडू में जुटे विधायक, राहुल गांधी वर्चुअली होंगे शामिल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बदमाशों के बीच हुआ खूनी खेल