Download Our App

Home » जबलपुर » बबलू अग्रवाल के 13 भूखंड और भागचंदानी के 9 भूखंडों की सम्पदा अधिकारी करेंगी जाँच

बबलू अग्रवाल के 13 भूखंड  और भागचंदानी के 9 भूखंडों की सम्पदा अधिकारी करेंगी जाँच

निगमायुक्त ने शिकायतकर्ताओं को अलग से चर्चा के लिए बुलाया

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम के चंडालभाटा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में हड़पे गए भूखंडों की शिकायत आज एक बार फिर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार से जबलपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट टेक्निक एसोसिएशन द्वारा की गई है। इस शिकायत में बतलाया गया है कि ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर 13 भूखंड हथिया लिए हैं। इन भूखंडों पर गोदाम बनाकर किराए पर दिया गया है। भूखंडों को किराए पर देना लीज नियमों की कंडिका 8 का उल्लंघन है और लीज की कंडिका क्रमांक 11 के तहत लीज निष्प्रभावी हो गई है। इसलिए इन 13 भूखंडों को शर्तों के उल्लंघन के कारण इनकी लीज निरस्त करने की माँग की गई है। इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर में सुधीर ट्रांसपोर्ट एवं मुंबई गोल्डन ट्रांसपोर्ट के मालिक सुधीर भागचंदानी द्वारा 8 भूखंडों पर गोदाम बनाकर एवं 9 भूखंडों को किराए पर लेकर इस तरह एक व्यक्ति द्वारा 18 भूखंडों को हथिया लेना बड़ी कार्यवाही के योग्य है।

आयुक्त के ध्यान में यह बात भी लाई गई है कि नगर निगम जबलपुर द्वारा भूखंड 30 वर्षों की लीज पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को पूर्व में आवंटित किए गए थे इनमें से बबलू अगग्रवाल द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से भूख्ंाड खरीदकर नगर निगम जबलपुर की बिना अनुमति के नामांतरण करा लिए हैं और मेयर इन काउंसिल द्वारा दिनांक 11 मार्च 2013 की विक्रय शर्तों का उल्लंघन करके गैर व्यवसायियों द्वारा नमांतकरण कर लिए गए हैं। जिससे नगर निगम को लाखों के राजस्व का नुकसान किया गया है। राजेश अग्रवाल द्वारा हड़पे गए 13 भूखंडों की सूची भी आयुक्त को सौंपी गई है इसी तरह ट्रांसपोर्ट सुधीर भागचंदानी द्वारा हड़पे गए 18 भूखंडों की सूची भी आयुक्त को सौंपी गई है।

साथ ही आयुक्त से यह माँग भी की गई है कि सामानता के अधिकार के तहत  प्रति व्यक्ति, प्रति फर्म एक भूखंड का ही लीज नवीनीकरण किया जाए। आयुक्त ने शिकायतकर्ता जबलपुर गुड्स ट्रांसपोटर टेक्निक एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कल 11 बजे चर्चा के लिए बुलाया है।

आन्दोलनों से सक्रिय हुई कांग्रेस  सजग हुई भाजपा, तटस्थ हुआ प्रशासन, पार्टी का ठप्पा देख उठ रहा पुलिस का लठ्ठ

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » बबलू अग्रवाल के 13 भूखंड और भागचंदानी के 9 भूखंडों की सम्पदा अधिकारी करेंगी जाँच