Download Our App

Home » जबलपुर » बरगी बाँध के चार गेट और खुले अब 13 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

बरगी बाँध के चार गेट और खुले अब 13 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

जबलपुर (जयलोक)। रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध में बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने आज फिर जल निकासी द्वार बढ़ाने का फैसला लिया। जिसको लेकर दोपहर 12 बजे बांध के 4 नए जल द्वार खोले गए और अब कुल 13 गेटों को 2.15 मीटर की औसत ऊंचाई पर खोलकर गेटों से पानी निकासी की जा रही है। इस व्यवस्था के बाद बांध से पानी की निकासी 1031 क्यूमेक से बढ़ाकर 3988 क्यूमेक कर दी गई है। भारी मात्रा में जल प्रवाह छोड़े जाने से मां नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर जल स्तर 8 से 10 फीट तक बढ़ गया है। परियोजना प्रशासन ने संभावित खतरे को भांपते हुए यह त्वरित कदम उठाया है।

सुबह फिर बढ़ा बाँध का जलस्तर

आसपास के जिलों में हो रही बारिश के कारण बरगी बाँध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज सुबह 8 बजे जलाशय का जलस्तर 421.15 मीटर दर्ज हुआ। कैचमेंट क्षेत्र से जलाशय में पानी की आवक 1761 क्यूमेक मापी गई। इस स्थिति से पहले केवल 9 गेट 0.78 मीटर औसत ऊंचाई पर खुले रखे गए थे, जिनसे पानी की सीमित निकासी हो रही थी। पानी के बढ़ते दबाव को संतुलित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त जल द्वारों को तुरंत प्रभाव से चालू किया गया।

नर्मदा तटों से दूर रहने की सलाह

बरगी बाँध के 13 गेटों से छोड़े जा रहे पानी से नर्मदा तटों का जलस्तर बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। निचले इलाकों के रहवासियों को सतर्क करते हुए घाटों से उचित दूरी बनाए रखने को कहा गया है। वहीं लोगों को नर्मदा तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

 

 

27 अगस्त को आएंगे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लड़ाकू टैंकों को मिलेगी नई ताकत, रक्षा मंत्री व्हीएफजे में रखेंगे नए प्लांट की नींव

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » बरगी बाँध के चार गेट और खुले अब 13 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!