
जबलपुर (जयलोक)। कैचमेंट एरिया में भारी बारिश की वजह से बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने आज सोमवार 07 जुलाई की शाम 4 बजे बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा 52 हजार 195 क्यूसेक से बढाकर 1 लाख 78 हजार 023 क्यूसेक की जाएगी। इसके लिये बांध चार और गेट खोले जायेंगे तथा सभी 13 गेटों को औसत ऊंचाई 3.11 मीटर की जाएगी। बांध प्रशासन ने निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा तट एवं घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

ग्वारीघाट में बड़ा जलस्तर नाग मंदिर तक आया पानी
कल प्रशासन ने 12: 00 बजे बरगी बांध के नौ गेट खोले थे जिसके बाद मां नर्मदा के तटों पर जल स्तर बढऩे लगा था। आज सुबह ग्वारीघाट में दर्शन करने पहुंचे लोगों ने देखा कि पानी नाग मंदिर तक आ चुका है। ग्वारीघाट में नीचे जाने वाली सडक़ भी काफी डूब चुकी है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोगों को घाटों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है।

Author: Jai Lok







