Download Our App

Home » जीवन शैली » बल्देवबाग चौराहे से टूटा जर्जर दुकानों का हिस्सा

बल्देवबाग चौराहे से टूटा जर्जर दुकानों का हिस्सा

जबलपुर (जयलोक)। बारिश के कारण जर्जर भवनों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में नगर निगम की टीम ऐसे जर्जर भवनों पर कार्रवाही कर रही है। इसी कड़ी में आज बल्देवबाग चौराहे पर स्थित जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाही शुरू की गई। सुबह जेसीबी के साथ पहुँचे निगम के अमले ने यहां कई दुकानों के ऊपरी हिस्से को कुछ देर में ही तोड़ दिया। बलदेवबाग चौराहे पर बनी दुकानें सालों से जर्जर स्थिति में थीं। बारिश के दौरान जर्जर भवनों के हिस्से से हादसे का खतरा भी बना रहता है। शहर में पूर्व में कई ऐसे हादसे हो चुके हैं जिससे जर्जर भवनों के गिरने से कई लोगों की मौतें हो चुकी तो वहीं कई लोग घायल हो चुके हैं।
पिछले एक हफ्ते से हो रही झमाझम बारिश से कच्चे और जर्जर भवनों की दीवारों में पानी भरता जा रहा है। ऐसा ही कुछ बलदेवाग स्थित करीब एक दर्जन दुकानों के ऊपरी हिस्स में देखा जा रहा था। कई दिनों से यह जर्जर भवन लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। जिसको आज तोडऩे की कार्रवाही शुरू की गई। जिन भवनों के जर्जर हिस्सों को तोड़ा जा रहा है उन भवनों के नीचे किराना, मोबाईल सहित अन्य दुकानें है। कार्रवाही के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से इन सभी दुकानों को बंद रखा गया। वहीं अधिकारी कर्मचारी भी यहां मौजूद रहे ताकि भवन के जर्जर हिस्से के आसपास वाहनों का आवागमन ना हो सके।

बिजली के बाजारीकरण से बिजली होगी बहुत मँहगी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » बल्देवबाग चौराहे से टूटा जर्जर दुकानों का हिस्सा
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket