Download Our App

Home » अपराध » बल्देवबाग पेट्रोल पंप पर पुलिस कर्मी पर चली गोली, मोटरसाइकिल छोडक़र भाग हमलावर

बल्देवबाग पेट्रोल पंप पर पुलिस कर्मी पर चली गोली, मोटरसाइकिल छोडक़र भाग हमलावर

जबलपुर, (जयलोक)। सोमवार की शाम 7: 00 बजे के करीब बल्देव बाग पेट्रोल पंप पर मामूली से विवाद के दौरान एक पुलिस कर्मी पर एक अपराधी ने गोली दाग दी। किस्मत से पुलिसकर्मी को  गोली नहीं लगी और हवा में निकल गई। गोली चलने की पुष्टि लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने की है। इस पूरी घटना की जाँच यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी अनिल सिंह कर रहे हैं।
घटना के संबंध में चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम को करीब 7:00 बजे एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति यामाहा मोटरसाइकिल में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचा था । यहां पर एक ऑटो वाले से गाड़ी बंद हो जाने के विवाद पर उसका झगड़ा हो गया। इसी बीच बलदेवबग पर मौजूद एक पुलिसकर्मी  बीच बचाव करने के लिए वहां पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसको धक्का दे दिया और भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने असला निकालकर पुलिस कर्मी को धमकाते हुए गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस वक्त  पुलिसकर्मी वाहन चैकिंग ड्यूटी पर तैनात थे। किस्मत से गोली पुलिसकर्मी को न लगकर हवा में निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी यामाहा मोटरसाइकिल लेकर मौके से ही भाग निकला।

आरोपी की हुई पहचान

चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी 307 के मामले में फरार चल रहा है उसकी पहचान कर ली गई है। आरोपी का नाम गुल्लू सोनी बताया गया है जो कि गढ़ा क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी निगरानी शुुदा बदमाश है और एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी को घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हथियार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

 

बरगी बाँध के 4 गेट और खुले, 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बल्देवबाग पेट्रोल पंप पर पुलिस कर्मी पर चली गोली, मोटरसाइकिल छोडक़र भाग हमलावर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket