Download Our App

Home » Uncategorized » बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

लोकायुक्त ने की कार्रवाही, एनओसी के बदले मांगी थी रिश्वत

जबलपुर (जयलोक)। ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण कार्य के लिए बैंक लोन की एनओसी के नाम पर रिश्वत की माँग करने वाले कटनी नगर निगम के बाबू को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ लिपिक आलोक गर्ग के रूप में हुई है। लोकायुक्त टीम आरोपी के खिलाफ  वैधानिक कार्रवाई कर रही है। लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि ट्रांसपोर्टर अशोक कनकने को ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में प्लॉट नंबर 137 आवंटित है। प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने के लिए उन्होंने बैंक से ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। बैंक प्रबंधन ने ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया के तहत नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र एनओसी मांगा था। एनओसी जारी कराने के लिए अशोक कनकने नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ लिपिक आलोक गर्ग के पास पहुंचे थे।
25 हजार की माँगी रिश्वत- आरोप है कि एनओसी जारी करने के बदले लिपिक ने ट्रांसपोर्टर से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले का सत्यापन कराया गया। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने आरोपी को पकडऩे के लिए योजना बनाई।
20 हजार में हुआ सौदा- आज लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शिकायतकर्ता अशोक कनकने ने जैसे ही आरोपी लिपिक को 20 हजार रुपये दिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को सिविल लाइन स्थित रेस्ट हाउस ले जाया गया। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

https://jailok.com/%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बाबू 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
error: Content is protected !!