Download Our App

Home » जबलपुर » बिल्डर का अपहरण करने वाले 3 गिरफ्तार

बिल्डर का अपहरण  करने वाले 3 गिरफ्तार

पुलिस लिखी कार में किया जा रहा था अपहरण
पनागर में अपहरण हुआ युवक वापस लौटा
जबलपुर (जयलोक)। शहर में कल अपहरण के दो मामलों ने पुलिस ने पुलिस को परेशान कर दिया। दोनों ही मामले पैसे से जुड़ेे हुए हैं। जिसमें एक मामले में तो एक महिला के इशारे पर अपहरण किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है इसकी पुलिस जाँच कर रही है। एक दिन हुए दो अपहरण की वारदातों ने सभी को हैरान कर दिया। अपहरण के अधिकांश मामलों में अपहरणकर्ता पैसे की मांग करता है लेकिन इस बार अपहरणकर्ता परिचित के ही निकले।
पनागर में अपहरण हुए युवक ने बताई कहानी
पनागर के ग्राम मुडिय़ा के पास हुए युवक राजा चढ़ार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। राजा को बीती रात कार सवार युवकों ने अपहरण किया था। जिसकी जानकारी मिलते ही पनागर पुलिस युवक के तलाश में जुट गई। देर रात तक युवक का पता चल गया। पुलिस अब उससे यह जानने का प्रयास कर रही है कि अपहरणकर्ता कौन थे और किसी कारण से उसका अपहरण किया गया था। हालंाकि पूछताछ में यह बात पुलिस को पता चली है कि अपहरणकर्ता पीडि़त के करीबी ही हैं। जिन्होंने पैसे के लेनदेन के मामले में उसका अपहरण किया था। इस अपहरण की साजिश में एक महिला का नाम भी सामने आ रहा है। जिसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
बिल्डर के अपहरण के प्रयास में तीन गिरफ्तार
अपहरण का दूसरा मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक बिल्डर के अपहरण का प्रयास किया गया। बात जब पुलिस तक पहुँची तो छानबीन शुरू की गई। जाँच के दौरान यह बात सामने आई कि पीडि़त हिमांशु यादव का उसके ही सहयोगी बिल्डर ने अपहरण कराने के लिए युवकों को भेजा था। सीसीटीवी फुटेज में अपहरणकर्ताओं की करतूत भी कैद हो गई है। पुलिस ने हिमांशु से पूछताछ की तो पता चला कि उसका अपने साथी बिल्डर से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक कार भी जप्त की गई है जिसमें पुलिस लिखा है। बिल्डर का कहना है कि अपहरणकर्ता यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने जो कार बरामद की है उसमें भी यूपी का नम्बर दर्ज है। जिससे यह बात पता चली कि अपहरणकर्ता यूपी के रहने वाले हैं।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » बिल्डर का अपहरण करने वाले 3 गिरफ्तार