
जबलपुर जय लोक अपडेट। फार्म लैंड के नाम पर लोगों से निवेश करने के मामले में की गई धोखाधड़ी पर कलेक्टर दीपक सक्सेना के द्वारा जांच करवाए जाने के बाद ग्राम जोगीढाना और हर्रई में लोगों ठगी छल कपट करने वाले अर्थ बिल्डर और डेवलपर्स प्रो नीरज ललित प्रताप सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो गई है। दैनिक जय लोक ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Author: Jai Lok







