
जबलपुर जय लोक।

गोरखपुर थाना अंतर्गत गोरखपुर थाने के ठीक सामने वाली लाइन में पूर्व विधायक तरुण भनोट के बगल से दीक्षित बिल्डर के द्वारा बनाई जा रही एक इमारत की खुदाई के दौरान आज एक दुर्घटना घटित हुई है जो बड़े हादसे में बदलते बदलते बच गई और गनीमत थी ईश्वर की कृपा से कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि हो पाई और ना ही वहाँ कोई वाहन खड़ा था।

जहां घटना हुई है उसके बिल्कुल लगकर दीक्षित पैराडाइज मौजूद है जिसमें दर्जनों परिवार निवास करते हैं। इसी बिल्डिंग की पार्किंग से लगकर दीक्षित बिल्डर के द्वारा नए प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा था जिसके लिए बेसमेंट की खुदाई की गई थी।



इस ही खुदाई के कारण दीक्षित पैराडाइज बिल्डिंग की तरफ काफी गहरे तक की गई खुदाई के कारण कोई सपोर्ट ना होने की वजह से आज हुई तेज बारिश के दौरान वहां की मिट्टी भासक गई जिसके कारण दीक्षित पैराडाइज भरभरा कर धस गया। इस दुर्घटना के बाद वहां रहने वाले लोगों के बीच में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

दीक्षित प्राइड के बिल्डर ए सी दीक्षित ने जय लोक के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि दुर्घटना बड़ी नहीं थी और इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं हुई है। जो हिस्सा धसक गया है वह मिट्टी का था । रिटेनिंग वॉल बनाई जाना थी।
दूसरी ओर दीक्षित प्राइड में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह बिल्डर की ओर से किया गया लापरवाही पूर्वक कार्य था बिना किसी सपोर्ट के की जा रही खुदाई के कारण यह है दुर्घटना हुई है यह दुर्घटना बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी बिल्डर का कहना है कि जो हिस्सा धसक गया वो पार्किंग का नही था। जबकि सामने आई तस्वीरों में साफ स्पष्ठ हो रहा है कि पार्किंग का हिस्सा ही धसक गया है। जिसके कुछ दूरी पर अन्य कारें खड़ी दिख भी रही है।
ऐसे पूरी घटना की अब प्रशासनिक जांच की मांग की जा रही है ।वहीं दीक्षित पैराडाइज में रहने वाले लोगों की आखों से नींद गायब है।
Author: Jai Lok






