
मैनपुरी,(एजेंसी/जयलोक)। यूपी के मैनपुरी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। शहर के एक प्रतिष्ठित और राजनीति से जुड़े परिवार का नाम इस विवाद से जुड़ गया है। बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष के बेटे शुभम गुप्ता उर्फ रवि गुप्ता पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं शुभम के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे पूरे जिले में हडक़ंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक शुभम गुप्ता की शादी 20 नवंबर 2021 को हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के बीच रिश्तों में दरार आ गई। पत्नी का आरोप है कि शुभम का शादी के बाद भी दूसरी महिला से संबंध था, जो मैनपुरी शहर में रहती है। पीडि़त पत्नी का कहना है कि शुभम ने उस महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाए और फिर वही वीडियो जानबूझकर उसे दिखाए। इससे वह मानसिक रूप परेशान हो गई। शुभम की पत्नी का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में आवाज उठाई, तो शुभम ने उसे धमकाया और उसकी मां बीजेपी नेता है और बड़े-बड़े नेताओं से उसके अच्छे संबंध हैं, इसलिए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीडि़त पत्नी ने आरोप लगाया कि उसे कई बार भूखा रखा गया, घर में बंद कर शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया गया। एक बार तो शुभम ने उसे सिगरेट से जला दिया, जिसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते मामला दबा दिया गया। पीडि़त महिला ने मैनपुरी महिला थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने शुभम गुप्ता, उसकी मां और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है
इस पूरे मामले ने और बड़ा रूप तब लिया जब शुभम के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन वीडियो में दिख रही दूसरी महिला ने भी अब मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि बिना उसकी इजाजत के वीडियो वायरल किए गए, जिससे उसकी निजता का उल्लंघन हुआ है। उस महिला ने शुभम की पत्नी और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अब यह मामला दो तरफा हो गया है। एक तरफ पत्नी के आरोप, दूसरी तरफ वीडियो में दिख रही महिला की शिकायत।बता दें शुभम मैनपुरी के एक प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार के मालिक का छोटा भाई है। उसका परिवार लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय है। उसकी मां बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुकी हैं। जब यह मामला मीडिया में आया तो बीजेपी संगठन ने सफाई दी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने कहा कि जिन महिला नेता की बात की जा रही है, उन्हें पार्टी ने काफी पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निकाल दिया था। बीजेपी का कहना है कि वह अब पार्टी का हिस्सा नहीं हैं और किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता है। सूत्रों के मुताबिक शुभम के 130 से ज्यादा अश्लील वीडियो हैं, जिन्हें अलग-अलग जगहों पर रिकॉर्ड किया गया था। ये वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुके हैं।इस मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। इसके जवाब में बीजेपी नेताओं ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि वह गंभीर मामलों को भी राजनीतिक चश्मे से देखते हैं।

अवैध मुरम का खेल : बरगी, चरगवां, बरेला रोड से आ रही बिना रॉयल्टी की अवैध मुरम
Author: Jai Lok







