Download Our App

Home » अपराध » बैंक डकैती का मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से बाहर, आसपास के जिलों की पुलिस की भी ली जा रही मदद

बैंक डकैती का मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से बाहर, आसपास के जिलों की पुलिस की भी ली जा रही मदद

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा के खितौला के इसाफ स्मॉल फॉइनेंस बैंक में हुई 15 करोड़ के सोने की लूट के मामले में सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों से पूछताछ और ईनाम की राशि भी पुलिस के कुछ काम नहीं आ पाई। बैंक में लूट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर हैं। दूसरी ओर इस मामले में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। पहले तो कहा गया है कि पाटन निवासी रईस नाम का युवक इस लूट का मास्टरमाइंड है जिसने यूपी से लुटेरों को बुलवाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस इन सब बातों को नकार रही हैं। जबकि सूत्रों का कहना है कि रईस और उसके साथियों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में इन्हें पनाह देने वाले मकान मालिक को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मकान किराए पर दिलाने वाला दलाल भी पुलिस की हिरासत में हैं।

पलिस अधिकारियों के अलग-अलग बयान

इस मामले में पुलिस अधिकारी भी इस पूरी कार्रवाही को गुप्त रखे हुए हैं। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जयलोक को बताया कि बैंक डकैती को लेकर जो भी खबरें सामने आई हैं वे सही नहीं हैं।
वहीं थाना प्रभारी खितौला अर्चना ङ्क्षसह जाट ने बताया कि डकैतों को किराए का मकान देने वाले इंद्राना निवासी जितेन्द्र झारिया से अभी भी पूछताछ जारी है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि पुलिस को आरोपियों के संबंध में अहम सुराग तो मिले हैं लेकिन वे जाँच में कोई लापरवाही ना बरतते हुए पूरी जाँच को गुप्त तरीके से आगे बढ़ा रहे हंै। ग्रामीणों की मानें तो उस मकान मालिक इंद्रजीत को पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में लिया जिससे लगाातर पूछताछ जारी है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी अधिकांश समय हेलमेट पहने रहते थे।

 बैंक कर्मचारियों पर भी संदेह

पुलिस की जाँच में बैंक कर्मचारियों पर भी संदेह जताया जा रहा है। आरोपी लगातार बैंक की रैकी कर रहे थे। जिससे उन्हें यह पता चला कि नगदी और जेवर कहां रखा है। उन्हें नगदी और जेवर के ठिकानों का पता बताने में किसी बैंक कर्मी का भी हाथ हो सकता है।
फिल्मी स्टाईल में की लूट
इस मामले में खास बात यह है कि यह पूरी लूट की घटना फिल्मी स्टाईल में की गई है। कुछ सालों पूर्व आई एक फिल्म धूम में भी पाँच आरोपी इसी तरह की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। फिल्मी और असल लूट में एक बात की समानता है कि फिल्म की तरह ही आरोपियों ने हाइवे किनारे बने बैंक को लूटा। ताकि सडक़ पर भीड़ कम होने पर आसानी से भागा जा सके। वहीं फिल्म की तरह 15 मिनिट में ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।
इनका कहना है
लुटेरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस की टीम उनकी लगातार तलाश कर रही है। जाँच में छोटी से छोटी बातों पर भी गौर किया जा रहा है।
सूर्यकांत शर्मा,
एएसपी

 

हाथ पैर बाँधकर पिता को नदी में फेंकने वाले दोनों कपूत गिरफ्तार, दस किमी दूर मिला था शव, चचेरे भाई ने खोला पूरा मामला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बैंक डकैती का मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से बाहर, आसपास के जिलों की पुलिस की भी ली जा रही मदद
best news portal development company in india

Top Headlines

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी का गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद, नफरत का इक नगमा है, शायद न सुनें दुनिया वाले  फिर भी देखें आवाज मेरी दूर कहां तक जाती है, गौ माता की रक्षा का अभियान

संच्चिदानंद शेकटकर, प्रधान संपादक जबलपुर (जय लोक)। ज्योतिष पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी सरस्वती देश के सबसे बड़े

Live Cricket