Download Our App

Home » राजनीति » बैनर फ्लेक्स से पटा शहर लेकिन इनसे गुटबाजी भी झाँक रही, कल आने वाले हैं नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, होगा गर्म जोशी से स्वागत

बैनर फ्लेक्स से पटा शहर  लेकिन इनसे गुटबाजी भी झाँक रही, कल आने वाले हैं नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, होगा गर्म जोशी से स्वागत

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जबलपुर आगमन हो रहा है। नए अध्यक्ष के स्वागत में शहर बैनर, फ्लेक्स और होर्डिंग्स से पट गया है। भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है और वर्तमान में संगठन का महत्व अधिक है लेकिन फिर भी गुटबाजी के कुछ अंश तो समय-समय पर झलक के बाहर आ ही जाते हैं। बाहर से भले ही सभी एकता का पाठ पढ़ाते हों लेकिन अंदरूनी खींचतान बहुत अधिक है। यहां तक की अब भाजपा के ही पुराने वरिष्ठ लोग अंदरुनी वार्तालाप में मौजूदा स्थिति को कांग्रेस जैसे हाल से तुलना कर अपनी बात रखने लगे हैं।
बहरहाल कल भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का पहली बार आगमन हो रहा है। इसको लेकर नगर भाजपा ने व्यापक तैयारियां की है उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए नगर संगठन ग्रामीण संगठन जी जान से तैयारी कर रहा है। इन्हीं तैयारी के बीच शहर में लगाए गए फ्लेक्सों को देखकर एक बार फिर गुटबाजी और विधानसभा स्तर पर भी एक दूसरे को विशेष कर अपने संभावित प्रतिद्वंदी को नजरअंदाज करने की झलक भी दिखाई दे रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में इस को बात लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शहर में लगाए गए फ्लेक्सों को गौर से देखने में लोग गुटबाजी का आंकलन भी कर रहे हैं। दबी जुबान में चल रही चर्चाएं फ्लेक्सों को गौर से देखने में तथ्यात्मक नजर आ रही है।
वहीं शहर में लगाए गए फ्लेक्सों को ध्यान से गौर करने वाले लोगों ने इस बात का आंकलन किया है कि जिन नेताओं के बीच में मतभेद की चर्चाएं सार्वजनिक होती रही है उनके साथ वाले फ्लेक्स नजर नहीं आने के कारण ही इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। कहीं कहीं किसी फ्लेक्स किसी फ्लेक्स में कोई दिग्गज तथा जनप्रतिनिधियो के फोटो भी नदारत नजर आ रहे हैं।

सभी को शामिल कर लगाए गए फ्लेक्स

नगर संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि गुडबाजी जैसी कोई बात नहीं है फ्लेक्स लगाने की योजना में सभी वरिष्ठों और नेताओं को शामिल करने के उद्देश्य से हर फ्लेक्स में अलग-अलग नेताओं को शामिल किया गया है। यह संभव नहीं है कि हर एक फ्लेक्स में सभी की फोटो एक साथ लगाई जा सके। इसलिए अलग-अलग फ्लेक्स लगाए गए हैं।

8 करोड़ की धोखाधड़ी में 20 साल से फरार महिला को सीबीआई ने इंदौर से पकड़ा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » बैनर फ्लेक्स से पटा शहर लेकिन इनसे गुटबाजी भी झाँक रही, कल आने वाले हैं नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, होगा गर्म जोशी से स्वागत