Download Our App

Home » भारत » ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित बोले- चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित बोले- चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर 100 बटुकों का सम्मान किया। बटुकों पर पुष्पवर्षा की। तिलक लगातर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चोटी खींचने वालों को पाप लगेगा। शंकराचार्य विवाद के बीच ब्रजेश पाठक का यह सम्मान डैमेज कंट्रोल से जोडक़र देखा जा रहा है। बताते चलें कि प्रयागराज के माघ मेले से शुरू हुआ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस मामले में कई बार बोल चुके हैं। सीएम ने बिना नाम लिए संकेतों में कालनेमि तक की बात कह दी थी। बजट सत्र के दौरान उन्होंने एक और प्रमुख बात बोली, जिसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। कहा कि कोई भी खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता। सीएम योगी के इस बयान को लेकर विपक्ष विशेषकर सपा सरकार को घेर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों से सर्टिफिकेट मांगने वालों से यदि सर्टिफिकेट मांग लिया जाए तो वह कौन सा सर्टिफिकेट देंगे? शकंराचार्य को लेकर प्रदेश की राजनीति में गहमागहमी चल रही है।

 

कॉम्बिंग गश्त में देर रात पकड़े गए 347 बदमाश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » ब्रजेश पाठक ने 100 बटुकों को किया सम्मानित बोले- चोटी खींचने वालों को लगेगा पाप
best news portal development company in india

Top Headlines

जबलपुर : वीडियो, सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद हुई पत्थरबाजी , प्रशासन पुलिस ने संभाला मोर्चा

कलेक्टर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे स्थिति का किया आकलन, दोनों पक्षों को दी जा रही समझाईश जबलपुर जय लोक।

Live Cricket