
जबलपुर (जय लोक)। ब्रिटिश फोर्ट स्कूल अब जबलपुर के तेजी विकसित हो रहे रांझी में बच्चों को पढ़ाई, खेल और अन्य विधाओं में दक्ष बनाने के लिए प्रारम्भ हो गया है। स्कूल का भव्य शुभारंभ कैंट विधानसभा के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाकौशल सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री वरिष्ठ प्रचारक श्री आत्माराम एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव कुटि के कार्यालय प्रमुख वरिष्ठ प्रचारक श्री कन्हैया उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद थे। अभिभावकों ने नए परिसर की बहुत-बहुत प्रशंसा की।

ये सुविधाएं रहेंगी- इस वृहद परिसर में क्रिकेट ग्राउंड, फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी स्मार्ट क्लास रूम एवं सारी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

\
विदेश से भी आएंगे शिक्षक – रांझी क्षेत्र का यह एक शानदार स्कूल है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक अमेरिका, इंग्लैंड, रसिया, फ्रांस, इटली से भी आएंगे और यहां पर शिक्षा देंगे। क्षेत्र की मांग को देखते हुए इस स्कूल को बहुत ही अति आकर्षक बनाया गया है और इस अवसर पर समस्त लोगों ने स्कूल परिसर की अत्याधिक प्रशंसा की।

इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ. अनुराग सोनी अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं प्रेरक ने बताया कि यह हमारा सातवां स्कूल है और इस स्कूल में सारी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह पर श्रेष्ठ शिक्षकों के द्वारा शिक्षण कार्य किया जाएगा एवं पहले सत्र में केवल चयनित छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा। क्योंकि सीमित विद्यार्थियों को ही इस प्रवेश दिया जा रहा है।
Author: Jai Lok






