Download Our App

Home » शिक्षा » भविष्य संवारने छात्रों को मिला सवालों का जवाब सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ ग्लोबल यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम

भविष्य संवारने छात्रों को मिला सवालों का जवाब सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ ग्लोबल यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम

जबलपुर (जयलोक)
सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्ष की तरह छात्रों को अपना भविष्य संवारने का स्वर्णिम अवसर और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आयोजित कार्यक्रम में ग्लोबल यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम के तहत देश विदेश के जाने माने विश्वविद्यालय छात्रों का मार्गदर्शन करने स्कूल प्रांगण में लगे कैरियर मेले में शामिल  हुए।

कक्षा नवमीं से बारहवीं के छात्रों के मन में हमेशा सवाल उठता है कि वे भविष्य में किस महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में अपने लक्षित पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर भविष्य को संवारे, जो छात्र उच्चशिक्षा के लिए विदेश या अन्य महानगरों में अध्ययन करना चाहते हैं उनका मार्ग प्रशस्त किया। इसी तारतम्य में विद्यालय में देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। जिसमें छात्रों के साथ-साथ अभिभावक तथा शिक्षकों ने भाग लिया और विश्वविद्यालयों के दल ने सभी से अलग-अलग कक्षों में लगभग 30 से 45 मिनट सीधे संवाद किया तथा वर्तमान समय की सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य तथा अलग-अलग संकायों के क्षेत्र की विशेष जानकारी प्रदानसंवाद छात्रों के मन मस्तिष्क में उठने वाले क्यों, कैसे, किसलिए जैसे प्रश्नों का समाधान सहजता से किया गया।

जिसमें देश के प्रख्यात विश्वविद्यालय शिव नादर विश्वविद्यालय, करनावती विश्वविद्यालय, फैलम विश्वविद्यालय आदि के द्वारा मार्गदर्शन किया गया ।शहर में विद्यालय स्तर पर इस तरह का आयोजन सिर्फ  और सिर्फ  सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में किया जाता है। छात्रों तथा अभिभावकों ने कहा कि यह सब कुछ अध्यक्ष अनिल ग्रोवर सर तथा विद्यालय निदेशिका श्रीमती तरंग ग्रोवर की दूरदर्शी सोच की परिणिती है। प्राचार्य श्रीमती देविन्दर सेठी ने सभी का हार्दिक धन्यावाद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष रूप से अग्रणी भूमिका डॉ. श्रीमती इशदीप साहनी एवं श्रीमती हर्षा तिवारी ने निभाई।

सीएम सिंगल क्लिक से 29 को करेंगे 8 लाख 45 हजार विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » भविष्य संवारने छात्रों को मिला सवालों का जवाब सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ ग्लोबल यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket