Download Our App

Home » जबलपुर » भव्यता से निकला दशहरा चल समारोह

भव्यता से निकला दशहरा चल समारोह

जबलपुर (जयलोक)
इस वर्ष का दशहरा चल समारोह भव्यता के साथ निकाला गया। शहर के सभी जन-प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक दशहरा चल समारोह ने अपनी यात्रा पूरी की। शहर के ऐतिहासिक मुख्य दशहरा चल समारोह की अगुवाई करने वाली 160 वर्ष प्राचीन श्री गोविंदगंज रामलीला समिति धर्मप्राण जनता के बीच जीवंत झांकियों के माध्यम से समाज को संदेश देते हुए शामिल हुई और दशहरा चल समारोह को भव्यता भी प्रदान की। हर बार की तरह इस बार भी रामलीला जुलूस की झांकियों में धर्म राजनीति-समाज सबका चित्रण दिखा। इस बार कई झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनीं हुई थीं।
सैनिक सम्मान की निकलेगी झांकी
गोविंदगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि समिति द्वारा जी-तोड़ मेहनत के बाद तैयार की जाने वाली विभिन्न झांकियों में इस बार बाढ़ पीडि़तों की सेवा करते भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में झांकी निकाली गई। इसके साथ ही शंकर-त्रिपरासुर वध, सीता अग्नि परीक्षा, नरसिंह अवतार, ग्लोबल वार्मिंग, खाद्य पदार्थ में मिलावट, कौन बनेगा करोड़पति, शिक्षा माफिया के शिकंजे में आम नागरिक, बाबा विश्वनाथ, इंद्र व्रत्तासुर युद्ध, अत्याचार से परेशान नारी शक्ति, पर्यावरण संतुलन, माता अहिल्या, नारद भक्ति सहित कई झांकियां और पारंपरिक रावण मेघनाद कुंभकरण के पुतले आदि भी शामिल रहे। मुख्य चल समारोह शाम 7 बजे नगर निगम चौक से प्रारंभ हुआ। समारोह में शामिल आस्था के केंद्र प्रतिमाओं का जगह-जगह स्वागत वंदन पूजन हुआ। हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु दशहरा चल समारोह में शामिल होने के लिए पहुँचे। जबलपुर शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों और आसपास के जुड़े हुए जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुख्य दशहरा चल समारोह में अपनी सहभागिता दर्ज करने के लिए नगर आए।
जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम द्वारा हर स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विद्युत मंडल के अधिकारियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया था और सबकी अलग-अलग स्थान पर जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी लगाई गई थी।

महापौर अन्नू ने सपत्नीक किया श्रीराम लक्ष्मण और माता सीता का पूजन
नौ दिवसीय शक्ति उपासना के पर्व के समापन अवसर पर संस्कारधानी का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह भव्यता के साथ निकाला गया। दशहरा चल समारोह का शुभारंभ महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने सपत्नीक पूजन अर्चन के साथ किया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने चल समारोह में शामिल दुर्गा प्रतिमाओं की आरती उतारी एवं दुर्गोत्सव समितियों के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शहर की समृद्ध और गौरवशाली परंपरा को कायम रखने के लिए उनके योगदान की सराहना की।
नगर निगम चौक पर नगर निगम द्वारा दशहरा चल समारोह के स्वागत के लिए एक मंच भी बनाया गया था। इस मंच पर शहर के सभी जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण तथा अन्य विशिष्टजन भी मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने बाद में मंच के सामने रामलीला जुलूस का स्वागत किया।

सांसद-विधायकों ने भी किया पूजन
सांसद आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय, लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, शरद जैन, विनय सक्सेना, निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पूर्व पार्षद यामिनी अन्नू सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी इस पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » भव्यता से निकला दशहरा चल समारोह
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket