Download Our App

Home » दुनिया » भाजपा द्वारा उपचुनाव के लिए जारी की नई प्रत्याशी सूची, 4 राज्यों की 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

भाजपा द्वारा उपचुनाव के लिए जारी की नई प्रत्याशी सूची, 4 राज्यों की 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को होंगे उपचुनाव
नई दिल्ली (जयलोक)। भाजपा ने गुरुवार को चार राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए अपनी नई उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। यह सूची पश्चिम बंगाल चुनाव से अलग है और गोवा, कर्नाटक, नागालैंड तथा त्रिपुरा की कुल पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इन सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना प्रस्तावित है। भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों में रितेश रवि नाइक को गोवा की पोंडा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। वहीं नागालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन को उम्मीदवार बनाया गया है। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहर चक्रवर्ती को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कर्नाटक में भी भाजपा ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बागलकोट विधानसभा सीट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दावणगेरे दक्षिण सीट से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा चुनावी मैदान में उतरेंगे। पार्टी द्वारा जारी इस सूची के साथ ही उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा इन सीटों पर जीत हासिल कर अपने संगठनात्मक आधार को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं अन्य दलों के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

 

राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर पीएम ने कहा लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भाजपा द्वारा उपचुनाव के लिए जारी की नई प्रत्याशी सूची, 4 राज्यों की 5 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket