Download Our App

Home » राजनीति » भाजपा नेता भी कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नाम की सिफारिश

भाजपा नेता भी कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नाम की सिफारिश

आज भी पर्यवेक्षक के साथ बैठकें और मिलने का सिलसिला जारी रहा

जबलपुर, (जयलोक)। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल लगातारकांग्रेसजनों से भेंट कर रहे हैं। वहीं कांग्रेसजनों के साथ बैठकों का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ ही कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के नाम पर भी रायशुमारी का काम पर्यवेक्षक द्वारा किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष के लिए अलग अलग लोग नामों की सिफारिश भी कर रहे हैं। कल भारतीय जनता पार्टी के एक नेता रोशन यादव भी कांगे्रस अध्यक्ष के लिए नाम की सिफारिश करने पहुँचे। ऐसा दावा आज कांग्रेस के सूत्रों ने किया है। रोशन यादव रेलवे में नौकरी करते हैं तथा वे जहां रेलवे में कांग्रेस की यूनियन के नेता हैं वहीं वे भारतीय जनता पार्टी से भी सक्रियता से जुड़े हैं उनकी पत्नी सुमन सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी की एक सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं।
कांग्रेस के पर्यवेक्षक श्री सप्पल ने कल पूर्व विधानसभा क्षेत्र और केंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की। वहीं अलग अलग संगठनों के लोगों ने भी पर्यवेक्षक से भेंट की। कल रेलवे का एक प्रतिनिधि मंडल भी पर्यवेक्षक से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के नेता रोशन यादव भी शामिल रहे ऐसा दावा कांग्रेस के सूत्रों ने किया है। रोशन यादव ने भेंट करने वाले लोगों के जिस रजिस्टर में नाम दर्ज हो रहे थे उसमें उन्होंने अपना नाम भी दर्ज कराया। ऐसा दावा कांगे्रस के नेताओं ने किया है। कांग्रेसजन भाजपा नेता द्वारा नगर कांगे्रस के अध्यक्ष के लिए किसी नेता के नाम की सिफारिश करने पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं।

आज भी हो रही हैं बैठकें

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सप्पल ने आज सर्किट हाउस क्रमांक एक में उन्होंने आज उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, मंडलम, सेक्टर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया।  वहीं दो बजे से चार बजे तक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, मंडलम, सेक्टर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता से संवाद पर्यवेक्षक करेंगे। शाम चार बजे से 6 बजे तक  महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के सभी विभागीय प्रकोष्ठों से भी संवाद होगा। शाम 6 बजे से 8 बजे तक कांग्रेस पार्षद एवं पूर्व पार्षद और 2022 पार्षद चुनाव के पार्षद प्रत्याशीगण से विशेष बैठक भी कांगे्रस पर्यवेक्षक करेंगे।

नये नेतृत्व को तलाश रहे कांग्रेस के केन्द्रीय पर्यवेक्षक

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक रवि बहादुर सिंह ने यहां कहा संगठन सृजन अभियान के दौरान ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो भविष्य में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रवक्ता या प्रदेश स्तर पर नेतृत्व की भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा, यह केवल एक राजनीतिक पुनर्गठन नहीं, बल्कि नेतृत्व तैयार करने की जिम्मेदारी है। गौरतलब है की कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक संवाद और बैठकें आयोजित की गईं।

8 हजार कार्यकर्ताओं से संवाद

जिला ग्रामीण के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित बैठकों और रायशुमारी के बाद रवि बहादुर सिंह ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों जबलपुर ग्रामीण के 7 ब्लॉकों में करीब 7 से 8 हजार कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संवाद किया।

पदोन्नति नीति… 3 आईएएस एकसुर, बोले एससी व एसटी आरक्षण घटाने का जिक्र है तो बढ़ाने का भी हो

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा नेता भी कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नाम की सिफारिश
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket