
मंत्री राकेश सिंह के प्रतिनिधित्व से जबलपुर का बढ़ा मान और उम्मीदें
दिल्ली की बैठक पर टिकी सबकी निगाहें
जबलपुर जय लोक। कल रात में अचानक दिल्ली से आए एक फरमान ने पूरे प्रदेश सहित भाजपा के भीतर एक नई हलचल पैदा कर दी है। दिल्ली में आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेताओं को अति आवश्यक रूप से संदेश भेजकर समय पर दिल्ली पहुंचने का संगठन से निर्देश जारी हुआ।
प्रदेश सरकार में जबलपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चार बार के सांसद, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह उनको भी संगठन का बुलावा आया है। बैठक कितनी महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंत्री राकेश सिंह ने अपने अगले दो दिन के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए यहां तक कि उनके संसदीय कार्यकाल में प्रारंभ हुआ भेड़ाघाट का नर्मदा महोत्सव में भी वह पहली बार शामिल नहीं होंगे। संदेश स्पष्ट है कि संगठन की बैठक बड़े गंभीर विषयों पर और अति महत्वपूर्ण परिस्थितियों में बुलाई गई है।
अब इस अति महत्वपूर्ण बैठक में कोई एजेंडा सामने नहीं आया है जिसके कारण चर्चाओं के पहाड़ खड़े हो गए हैं हर राजनीतिक विशेषज्ञ इसे अपने-अपने तराजू में तोल रहा है। अति आवश्यक बैठक के विषयों पर भी अपने-अपने नजरिए से मंथन कर कयास लगाए जा रहे हैं।
देश और प्रदेश में चल रही वर्तमान राजनीतिक स्थिति परिस्थितियों को आधार बनाकर बैठक के उद्देश्य और संभावित परिणामों पर चर्चाएं प्रारंभ हो गई है। देर रात इस बैठक की जानकारी आने एवं प्रदेश सरकार में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे मंत्री राकेश सिंह को बुलाए जाने के बाद अलग-अलग प्रकार की चर्चाएं भाजपा के गलियारों में चल पड़ी हैं। कल सुबह से ही भाजपा के व्हाट्सएप गुं्रपों से लेकर टेलीफोन पर और सुबह एकत्रित होने वाले मॉर्निंग वाकर्स के दलों के बीच हर समीकरण पर चर्चाएं प्रारंभ हो गई। इस बात का भी प्रमुखता से उल्लेख हो रहा है कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक में जबलपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्री राकेश सिंह को शामिल करना पार्टी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी दर्शाता है और इससे जबलपुर के राजनीतिक सम्मान को भी और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है।
राकेश सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर मिल सकती है नई जिम्मेदारी
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के अचानक दिल्ली जाने पर एक संभावना यह भी व्यक्त की गई है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्पेशल इन्सेटिव रिवीजन कमेटी का गठन किया जा रहा है। इस समिति में राकेश सिंह को महत्वपूर्ण पद दिए जाने की चर्चा भी सरगर्म है। दिल्ली में आज होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक में राकेश ङ्क्षसह स्वयं भी भाग लेंगे। लोकसभा में सचेतक के महत्वपूर्ण पद तथा प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष के पद का बखूबी दायित्व निभा चुके संगठनकार्यों के अनुभवी नेता राकेश ङ्क्षसह यद्यपि अब केन्द्रीय स्तर की राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। इसके बावजूद उन्हें राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्व ने महत्वपूर्ण भूमिका देने का विचार किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि मध्य प्रदेश से राकेश सिंह अकेले ऐसे नेता हैं जिन्हें केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली बुलाया गया है।
मझौली पहुँचे पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह
मझौली चल समारोह में हादसे के दौरान शुक्रवार को मृतकों के परिजनों से मिलने कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह पहुंचे। श्री सिंह ने प्रिंस चौहान और विकास राजपूत के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। परिजनों को सांत्वना दी। घायलों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया, इसके साथ प्रिंस चौहान के परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर आश्वासन दिया। नौकरी की मांग पर मंत्री राकेश सिंह बोले कलेक्टर से चर्चा कर मदद का करेंगे प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि मझौली दशहरा चल समारोह के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी।

राजस्थान के चूरू में दर्दनाक हादसा कार-ट्रक की भिड़ंत में छह की मौत




