Download Our App

Home » राजनीति » भाजपा संगठन में शामिल होने वालों की छवि पर लगेगा छन्ना, अपराधिक छवि के और बदनाम लोगों को रखा जाएगा दूर

भाजपा संगठन में शामिल होने वालों की छवि पर लगेगा छन्ना, अपराधिक छवि के और बदनाम लोगों को रखा जाएगा दूर

जबलपुर (जयलोक)।
भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है और इसी दावे में यह सच्चाई भी शामिल है कि भारतीय जनता पार्टी में नेतागिरी करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए चाहे वह केंद्र की राजनीति कर रहा हो, प्रदेश की राजनीति कर रहा हो, जिले की राजनीति कर रहा हो या फिर मंडल की राजनीति कर रहा हो उसकी छवि का बहुत महत्व है। भाजपा का दावा है कि वह जन सामान्य के बीच से आने वाले लोगों को राजनीतिक मंच पर प्रतिनिधि बनाकर आम जनता की समस्याओं का समाधान करती है। इसके विपरीत भाजपा के समक्ष एक बड़ी चुनौती है वह यह है कि आपराधिक किस्म के लोगों ने भाजपा में अपनी एंट्री कर ली है और ऐसे लोग आए दिन भाजपा की छवि में धब्बे लगाने का काम कर रहे हैं।
निकट भविष्य में भारतीय जनता पार्टी के जबलपुर जिला संगठन एवं ग्रामीण संगठन की बॉडी बनने जा रही है। भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रत्नेश सोनकर का यह पहला संगठन विस्तार कार्यक्रम है। यानी जिले के संगठन में जिनको भी शामिल किया जाना है उनकी छवि, उनके कृत्य, उनकी सामाजिक स्वीकार्यता, उनकी राजनीतिक छवि सभी पर ध्यान दिया जाएगा।

अपराधी छवि के बहुत से लोग कर रहे हैं प्रयास

भारतीय जनता पाटीज़् लंबे अरसे से सत्ता में है इस कारण से बहुत से ऐसे लोग जो धनबल के आधार पर या फिर कुछ लोगों पर अपने प्रभाव के आधार पर पाटीज़् का हिस्सा बन गए हैं लेकिन उनका इतिहास अपराधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है या फिर उनकी भूमिका कहीं ना कहीं आपराधिक छवि वाली रही है ऐसे लोग भी नगर संगठन में पद पाने के लिए अपने पालनहारों और संरक्षकों के भरोसे जोरआजमाइश कर रहे हैं। कुछ को पहले पार्टी की तरफ  से पदाधिकारी बनाया भी गया है लेकिन अब वे मुख्य रूप से जिला संगठन में पद पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
अब नगर अध्यक्ष के समक्ष बड़ी चुनौती रहेगी ऐसे अपराधिक छवि वाले लोगों को कैसे जिला संगठन में पद देने से दूर रखा जाए। हालांकि भाजपा आपराधिक लोगों को या ऐसी अपराधिक एवं विवादित छवि वाले लोगों को झटकने में देर नहीं करती है। लेकिन फिर भी कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़े आपराधिक छवि के लोग नगर संगठन में पद पाने के लिए घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे हैं।

चुने जाने वाला संगठन आने वाले चुनाव के लिए महत्वपूर्ण

भारतीय जनता पार्टी के नगर संगठन का विस्तार 2 वर्ष के लिए होता है। ऐसी स्थिति में यह बात भी स्पष्ट है की इस बार जो नगर संगठन या ग्रामीण संगठन का विस्तार होना है उनमें जिन पदाधिकारी को शामिल किया जाना है ऐसे लोग 2 साल बाद होने वाले चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। अब ऐसी स्थिति में अगर आपराधिक और विवादित छवि वाले लोग संगठन में स्थान पा जाने में कामयाब हो जाएंगे तो जनता के बीच में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इसके साथ ही विपक्षी राजनीतिक दलों को भी बड़ा मजबूत मुद्दा मिल जाएगा और वह समय आने पर इस प्रकार के लोगों को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

विधायकों के अनुशंसा महत्वपूर्ण

भारतीय जनता पाटी के नगर एवं ग्रामीण संगठन के विस्तार में स्थानीय विधायकों की अनुशंसा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन संरचना में विधायकों की अनुशंसा का महत्व होता है और अब यह क्षेत्रीय विधायकों के लिए भी बड़ी जवाबदारी होगी कि वह किस प्रकार के लोगों की अनुशंसा नगर संगठन में शामिल होने के लिए कर रहे हैं।

 

छत्तीसगढ़ को अतिवृष्टि और बाढ़ में मदद करना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री यादव

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा संगठन में शामिल होने वालों की छवि पर लगेगा छन्ना, अपराधिक छवि के और बदनाम लोगों को रखा जाएगा दूर
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket