Download Our App

Home » जीवन शैली » भारतीय संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों के पूजन का विधान है- मंत्री राकेश सिंह

भारतीय संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों के पूजन का विधान है- मंत्री राकेश सिंह

@जबलपुर (जयलोक)।
विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह ठाकुर, आईजी अनिल कुशवाहा, डीआईजी टीके विद्यार्थी, कलेक्टर दीपक सक्सेना व एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने भारतीय परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन किया।
शस्त्र पूजन के अवसर पर पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा व संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों के पूजन का विधान है। प्राचीन काल से शासन व्यवस्था में शस्त्रों की आवश्यकता है, ताकि शासन ठीक से चले, नागरिक विधि-विधान से आगे बढ़ें, उसके लिए शास्त्र का मार्गदर्शन आवश्यक है, लेकिन जो लोग विधि अनुसार नहीं चलते, उनके लिए शस्त्र की आवश्यकता भी होती है।  इसलिए शास्त्र और शस्त्र दोनों के पूजन का विधान हमारी परंपरा में है। विशेष रूप से पुलिस के पास अधिकार ही है कि वे शास्त्र का और शस्त्र का रक्षण करें।  ऐसे लोगों के रक्षण भी करे जो संविधान व शासन के दायरे में है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » भारतीय संस्कृति में शास्त्र और शस्त्र दोनों के पूजन का विधान है- मंत्री राकेश सिंह
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket