
जबलपुर जय लोक अपडेट।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने सहज सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं । वे अक्सर प्रदेश के विभिन्न जिलों में छोटे दुकानदारों को प्रोत्साहित करने अपना बड़प्पन दिखाते हैं । आज जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अचानक ही ने भेड़ाघाट बायपास स्थित बृजेश लोधी की शंकर चाट भंडार पर अपना काफिला रोका और वहां सभी लोगों ने चाट और चाय का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ सांसद आशीष दुबे,विधायक अशोक रोहाणी ,नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Author: Jai Lok







