
जबलपुर (जयलोक)! घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल्दी कोरी की दफाई में 24 अक्टूबर को अपनी भाभी और भाई की चाकू से निर्मम हत्या करने वाला बबलू आखिकार आज 4 दिन बाद कटनी रेलवे स्टेशन से भागने के पहले ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी के कब्जे से पुलिस हत्या में उपयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी की दूसरी पत्नी पूजा ने भी इस दोहरे हत्याकांड में अपने पति का साथ दिया था और पुलिस से उसे पहले ही गिरफ्तार जेल भेज दिया है। मन को झंझोड़ देने वाली इस घटना को पारिवारिक नजरिये से देखा जाये तो आरोपी बबलू और उसकी पति पूजा ने दो नहीं 4 हत्याएं की है। बबिता और संजय तो चाकू से मारे गए लेकिन उनके दोनों लडक़े 10 सूर्यांश साल और 6 आदर्श के बचपन की भी हत्या इन लोगों ने कर दी है। यह दिल दहला देने वाली घटना है । छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई और उसकी पत्नी यानि अपनी भाभी पर चाकू से इतनी बार वार किये कि उसके मन की हैवानियत गुस्सा और नफरत ने सबको दहला दिया। आरोपी पति-पत्नी ने सबसे पहले अपनी भाभी बबीता उम्र 40 वर्ष पर चाकू से 22-23 बार वार किये। महिला बबीता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद साजिश के तहत आरोपी बबलू चौधरी और उसकी पत्नी ने फोन कर संजय चौधरी को घर बुलाया।

संजय चौधरी जैसे ही घर आया तो उसके छोटे भाई बबलू ने उस पर भी ताबड़तोड़ चाकू से हमला करना शुरू कर दिया और उसके ऊपर भी 25 से अधिक बार चाकू से वार किया। बबीता और संजय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घमापुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि आरोपी बबलू चौधरी और उसकी पत्नी दोनों हत्याकांड में शामिल है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसको जेल भेज दिया गया है। वहीं बबलू चौधरी को घमापुर पुलिस की टीम ने कटनी रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफत किया है। आरोपी पुलिस से भागने की फिऱाक में था । लेकिन लगातार पीछा कर रही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है ।

Author: Jai Lok







