Download Our App

Home » दुनिया » भोपाल के बड़ा तालाब में तैर रहे डल-झील वाले शिकारे

भोपाल के बड़ा तालाब में तैर रहे डल-झील वाले शिकारे

मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, अब आम लोग लुत्फ उठा सकेंगे
भोपाल (जयलोक)। भोपाल के बड़ा तालाब में आज से 20 शिकारा तैरेंगे। ये श्रीनगर की डल झील जैसे होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाई। अब आम लोग शिकारे का लुत्फ उठा सकेंगे। बोट क्लब पर हुए कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव के साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी शामिल हुए। कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के विधायकों को बुलाया गया। इससे पहले नगर निगम ने 13 जून-24 में प्रायोगिक तौर पर एक शिकारा चलाया था। इसके बाद अब एक साथ 20 शिकारे बड़ा तालाब में उतारे गए। बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने करीब 10 महीने, 12 सितंबर को क्रूज और मोटर बोट पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सामान्य बोट ही चलाई जा रही है।
किराया करीब 150 रुपए हो सकता है
नगर निगम ने पिछले साल स्थानीय रजिस्टर्ड मछुआरे से एक शिकारा तैयार कराया था। नाव को शिकारे की तर्ज पर सजाया गया था। इस प्रयोग के बाद अब 20 शिकारे एक साथ बड़ा तालाब में उतारे गए। जानकारी के अनुसार, शिकारे में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक चलाए जाएंगे। प्रति व्यक्ति किराया करीब 150 रुपए होगा। वहीं, यह 2.3 किलोमीटर का राउंड लगाएगा। ऐसे में यह बीच में स्थित टापू के करीब भी पहुंचेगा। हालांकि, अभी किराया तय नहीं हुआ है।
देशभर से आते हैं पर्यटक
श्रीनगर की डल झील में ऐसे ही शिकारे चलते हैं। चूंकि, भोपाल में मध्यप्रदेश-देश के कई हिस्सों से पर्यटक आते हैं। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी हजारों लोग बोट क्लब में घूमने जाते हैं, इसलिए शिकारा चलाने की पहल की गई है।
एनजीटी ने यह दिए थे आदेश
दो साल पहले भोज वेटलैंड (बड़ा तालाब), नर्मदा समेत प्रदेश के किसी भी वाटर बॉडीज में क्रूज और मोटर बोट के संचालन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोक लगा दी थी। एनजीटी ने इसे अवैध गतिविधि ठहराते हुए बड़ा तालाब में क्रूज का संचालन बंद करने के आदेश दिए थे। आदेश में कहा गया था कि डीजल और डीजल इंजन से निकलने वाले उत्सर्जन को इंसानों समेत जलीय जीवों के लिए खतरा है, क्योंकि इससे उत्सर्जित सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड पानी को एसिडिक बना देता है। यह इंसानों और जलीय जीवों दोनों के लिए कैंसर कारी है। भोज वेटलैंड के लिए जारी यह आदेश नर्मदा नदी समेत प्रदेश की सभी प्रकार की वेटलैंड पर लागू हो गया था। भोपाल के बड़ा तालाब में एनजीटी के आदेश के बाद से ही लेक प्रिंसेज क्रूज और जलपरी मोटरबोट बंद कर दी गई थी। पर्यटन विकास निगम ने क्रूज और जलपरी के साथ करीब 20 मोटर बोट का संचालन नहीं किया।à

 

कश्मीरी पंडितों को लेकर संसद में निजी बिल आयेगा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भोपाल के बड़ा तालाब में तैर रहे डल-झील वाले शिकारे
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket