Download Our App

Home » अपराध » भोपाल से चुराई क्रेटा कार जबलपुर में रखना चाहते थे गिरवी

भोपाल से चुराई क्रेटा कार जबलपुर में रखना चाहते थे गिरवी

जबलपुर (जय लोक)। भोपाल की के्रटा कार को शहर में बेचने आए तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को पता चला है कि तीनों ही आरोपी वाहन चोरी में लिप्त हैं। पुलिस का यह शक उस वक्त सही निकला जब युवकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई।  खास बात यह है कि आरोपी पूर्व में भी कार गिरवी रखकर उसे चोरी कर लेते थे। आरोपियों के खिलाफ भोपाल, छिंदवाड़ा और रायपुर में वाहन चोरी की शिकायत दर्ज है। हालंाकि शहर की पुलिस ने भोपाल पुलिस से संपर्क किया और कार के बारे में जानकारी हासिल की। जिसके बाद भोपाल की पुलिस सोमवार को शहर पहुँची और कार चोरी के मामले में और भी जानकारी हासिल की।
यह था मामला – क्राईम ब्रंाच को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना लार्डगंज अंतर्गत जीरो डिग्री के पास एक ग्वालियर पासिंग काले रंग की के्रटा कार को कुछ लडक़े गिरवी रखने आये है, सम्भवत: गाड़ी चोरी की है। सूचना पर जीरो डिग्री के पास क्राईम ब्रांच एवं थाना लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी, जहॉ मुखबिर के बतायेनुसार ग्वालियर पासिंक के्रटा कार क्रमांक एमपी 07 जेड एन 1752 खड़ी दिखाई दी। जिसके पास 3 युवक खड़े दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिन्होंंने पूछताछ पर अपने नाम शरद शिवहरे, संकल्प अग्रवाल तथा अमित अमरोदे बताया। तीनों से वाहन के कागजात पूछने पर कागजात नहीं होना बताया, सघन पूछताछ करने पर उक्त कार को अयोध्या नगर भोपाल क्षेत्र से चुराना स्वीकार किया। पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि पूर्व में भी इन युवकों द्वारा रायपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल में भी फर्जी तरीके से गाड़ी गिरवी रखकर अवैध लाभ अर्जित किया गया है, एवं गिरवी रखी गाड़ी को नकली चाबी से खोलकर चोरी कर पुन: दूसरे के पास गिरवी रख देते थे। इसके पूर्व भी थाना कोहेफिजा भोपाल क्षेत्र से एक ब्रेजा कार को चुराकर छिंदवाड़ा में गिरवी रखा है।

 

आतंकी तहव्वुर राणा को कसाब जैसे अंत का डर

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » भोपाल से चुराई क्रेटा कार जबलपुर में रखना चाहते थे गिरवी