Download Our App

Home » अपराध » मंडल अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी भाजपा से निष्काषित

मंडल अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी भाजपा से निष्काषित

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मुस्लिम महिलाओं के साथ धोखाधड़ी के लगे आरोप

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जबलपुर महानगर अंतर्गत शहीद अब्दुल हमीद मंडल के अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्काषित किया है। गौरतलब है कि अकील अहमद अंसारी द्वारा अशोभनीय कृत्य किया गया है, जिस पर संज्ञान लेते हुए संगठन ने उन्हें पार्टी से निष्काषित करने का निर्णय लिया है।

 

यह है मामला
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर कुछ महिलाओं ने यह शिकायत की थी कि भाजपा मंडल अध्यक्ष अकील अंसारी, गुलाम नवी व उसकी 2 बहनों ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहयता राशि को दिलाने के नाम पर जिन महिलाओं की शादी नहीं हुई है उनकी आई.डी. का दुरुपयोग करते हुए कई अवैध कार्यों को अंजाम दिया है।
इन्हीं के द्वारा महिलाओं को बेहला फुसला कर फँसाया जाता है। यह आरोप अम्बेडकर नगर निवासी परवीन खान नामक महिला ने एसपी को शिकायत देते हुए लगाया।
गरीब और जरूरतमंद युवतियों की शादी में मदद करने के लिए कन्या विवाह योजना शुरू की गई थी। जिसमें मिलने वाली राशि पर भी अब लोगों की नजर है। जिसमें कन्या विवाह योजना की राशि हड़पने के लिए उन लोगों के नाम भी विवाह या निकाह में शामिल किए जा रहे हैं जिनकी शादी 20 वर्ष पूर्व हो चुकी है वहीं कन्या विवाह योजना की राशि उन युवतियों के नाम भी जारी की गई है जिनकी अब तक शादी भी नहीं हुई। इसी तरह का एक आरोप परवीन नामक महिला ने लगाया है।

 

परवीन का आरोप है कि रीना की सगी बहन को उक्त राशि वर्तमान में दिलाई गई है, जबकि उनका विवाह हुए 18 से 20 वर्ष हो चुका है। वहीं आसमा और रेशमा की शादी नहीं होने के बावजूद भी योजना का लाभ प्रदान किया गया है। सिफा, सिरीन, जुबेरिया ये तीनों की शादी नहीं हुई है, फिर भी योजना का लाभ दिया गया है। रुकसार के नाम का भी पैसा निकाला गया है। पुलिस ने शिकायत पर जाँच प्रारंभ करने की बाद कही है। भाजपा नगर संगठन से पूरे मामले की जानकारी प्रदेश संगठन को प्रेषित की थी । जिसके बाद संगठन ने यह कदम उठाया है।

जबलपुर में युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय संचार प्रशिक्षण: सांसद,  बीएसएनएल और प्रौद्योगिकी कंपनियों के बीच एमओयू  

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मंडल अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी भाजपा से निष्काषित
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket