Download Our App

Home » दुनिया » मंत्रियों के नाश्ते पर 19,000 कुपोषित बच्चों पर 8 रु. खर्च

मंत्रियों के नाश्ते पर 19,000 कुपोषित बच्चों पर 8 रु. खर्च

कांग्रेस ने कहा- ये बच्चों के साथ भेदभाव, आदिवासियों की जमीनें छीनीं जा रही
भोपाल (जयलोक)। विधानसभा के मानसून सत्र का सोमवार को छठवां दिन है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि आदिवासियों की जमीनें जबरन छीनीं जा रही हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही आदिवासियों को सबसे ज्यादा 26,500 वन अधिकार पट्टे बांटे गए। सदन में जन जातीय कार्य मंत्री विजय शाह भी मौजूद है। उन्होंने ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि सैटेलाइट इमेज के जरिए दिसंबर 2005 की स्थिति की जानकारी लेकर वन अधिकारी पट्टों के मामले में निर्णय किया जाएगा। इधर, हेलमेट के बिना पेट्रोल न देने पर परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हर चीज कानून में जरूरी नहीं है। कुछ चीज सामाजिक स्तर पर जरूरी है। आज सरकार सदन में कई विधेयक पेश करेगी।
भूरिया बोले- मंत्रियों के नाश्ते पर 19,000 रोज खर्च
झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि कुपोषित बच्चों पर सरकार मात्र 8 रुपये प्रति बच्चा खर्च कर रही है। इधर, मंत्रियों के एक दिन के नाश्ते पर 19,000 के ड्राई फ्रूट मंगाए जाते हैं। यह आदिवासी और कुपोषित बच्चों के साथ भेदभाव है।

 

राहुल गांधी से अदालत ने पूछा आपको कैसे पता है कि चीन ने भारत की जमीन हड़पी?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » मंत्रियों के नाश्ते पर 19,000 कुपोषित बच्चों पर 8 रु. खर्च