Download Our App

Home » जीवन शैली » मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ : सरपंचों से किया स्वच्छता पर संवाद

मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ : सरपंचों से किया स्वच्छता पर संवाद

जबलपुर (जयलोक)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर आज के मानस भवन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में किया गया। मंत्री प्रहलाद पटेल ने सभी सरपंचों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों को साफ  रखने का संदेश भी दिया, वहीं मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक हम स्वच्छता पखवाड़ा हर साल चलते हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने जो आग्रह किया है कि हम स्वच्छता के बारे संकल्प लें हम पखवाड़ा मनाए यह आंदोलन का कुछ हिस्सा हो सकता है आंदोलन तब सफल होगा जब हम अगले स्वच्छता पखवाड़े में हम खुद का मूल्यांकन करें।प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने आज जिले के सभी सरपंचों से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत संवाद किया। मंत्री श्री पटेल का सरपंचों के साथ स्वच्छता पर संवाद का यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से मानस भवन में आयोजित किया गया। जिला पंचायत द्वारा आयोजित स्वच्छता संवाद के इस कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, विधायक सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह एवं संतोष कुमार वरकड़े, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सभी सदस्य, ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 10 वर्ष की प्रगति की लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। इसके साथ ही स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया साथ ही स्वच्छता हस्ताक्षर कैम्पेन भी आयोजित किया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिलाई स्वच्छता की शपथ : सरपंचों से किया स्वच्छता पर संवाद
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket