
पनागर में बुजुर्ग की हत्या करने वाले की तलाश
जबलपुर (जयलोक)। होली के मौके पर जहंा शहर भर में रंग गुलाल की होली खेली गई तो वहीं शहर में दो जगहों पर खून की होली खेली गई। एक युवक और बुजुर्ग पर धारदार हथियारों से हमला कर मौत की नींद सुला दिया गया। मझौली में पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि पनागर में बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रेम प्रेसंग बना अज्जू की हत्या का कारण
मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडुआ गांव में एक युवक की हत्या ने गाँव में तनाव पैदा कर दिया। हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने चकाजाम कर विरोध जताया। बढ़ते जाम को देखकर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास भी किया लेकिन जब ग्रामीण नहीं मानें तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। मामला ग्राम खबरा का है। यहां रहने वाले 28 वर्षीय अज्जू ठाकुर अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पडुआ गांव गया था। वहां प्रेम प्रसंग को लेकर अज्जू का मयंक सेन नामक युवक से विवाद हुआ। आरोप है कि इस विवाद के दौरान अज्जू पर मयंक ने कुल्हाड़ी से हमला किया था जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण आक्रोशित हो गए। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने मझौली थाने का घेराव किया और मझौली-सिहोरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी बीच सडक़ पर बैठकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे, जिससे सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने और सडक़ से हटने का आग्रह किया, लेकिन जब प्रदर्शन जारी रहा तो पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

आरोपी हिरासत में, गया जेल
पुलिस ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने दो संदेही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की गई। जिसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।

बुजुर्ग के सिर पर चोट लगने से हुई मौत
वहीं दूसरा मामला पनागर के छतरपुर गाँव का है। यहांं एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का मामला प्रकाश में आया है। ककरई तालाब के पास जंगली इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग हल्लू कोल का शव लहूलुहान हालत में मिला। मृतक लंबे समय से इस सुनसान इलाके में स्थित एक खेत की रखवाली का काम करता था। मृतक का शव गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर बरामद हुआ। घटनास्थल पर मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और काफी मात्रा में खून भी फैला हुआ था। मृतक के परिजनों ने सिर पर लगी इन चोटों को देखते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि पुलिस हत्या की बात को नकार रही है पुलिस का कहना है कि जिस जगह पर हल्लू का शव बरामद किया गया है वहां आसपास काफी पत्थर हो सकते हैं जिससे हल्लू की गिरने की वजह से मौत हुई हो। हालांकि पुलिस अभी पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है ताकि मौत कैसे हुई इसका पता चल सके।
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 300 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
Author: Jai Lok






