Download Our App

Home » दुनिया » मथुरा में एक ही परिवार के पाँच लोगों ने खाया जहर

मथुरा में एक ही परिवार के पाँच लोगों ने खाया जहर

मथुरा। मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
गांव खप्पर पुर की है घटना
तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्पर पुर की ये घटना है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, दो बेटियां हनी और प्रियांशी और दो वर्षीय बेटे पंकज का शव मिला। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। बताया गया है कि मनीष की शादी आठ साल पहले मडऩई सादाबाद से हुई थी। मनीष के दो भाई और हैं, जो गांव में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। मनीष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में रहता था।
स्पष्ट नहीं आत्महत्या के कारण
इस परिवार के आत्महत्या के पीछे की आखिर वजह क्या रही, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
दीवार पर लिखे ये शब्द
घर के अंदर परिवार के सभी लोगों की लाशें मिलीं हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।
सबकुछ हो गया खत्म, रो पड़े सीमा के पिता
बेटी सीमा और दामाद मनीष के साथ मासूम धेवता और धेवती की मौत की खबर मिलते ही विजेन्द्र भी गांव पहुंच गए। विजेन्द्र ने बताया कि बेटी और दामाद से एक दिन पहले ही मिलने आए थे। उन लोगों से बात भी हुई थी। ऐसा कुछ हो जाएगा, इसका अंदाजा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं थी, लेकिन कुछ समय से मनीष का अपने भाई बिल्लू से विवाद चला आ रहा था।

 

 

मणिपुर में फिर भडक़ी हिंसा 30 घरों को आग लगाईसरकार ने पाँच दिनों के लिए बंद किया इंटरनेट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » मथुरा में एक ही परिवार के पाँच लोगों ने खाया जहर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket