Download Our App

Home » अपराध » मदन महल में फिर अवैध कब्जे की तैयारी

मदन महल में फिर अवैध कब्जे की तैयारी

दो महिलाओं ने फैसिंग तोडक़र किया कब्जा

जबलपुर (जयलोक)। मदन महल पहाड़ी पर एक बार फिर कब्जेधारी धीरे-धीरे अपना कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों कुछ लोग लोहे की फैसिंग में बांस और साड़ी की टपरिया बनाकर यहां रहने भी लगे हैं। धीरे-धीरे यह टपरिया पक्के निर्माण में बदल जाएगी। जिसके बाद देखते ही देखते यहां बड़ी संख्या में अवैध कब्जेधारी रहने लगेंगे। जबकि कोर्ट के आदेश पर इस जगह से करीब 2500 कब्जों को हटाया गया था।

 

मौजूदा हालात यह है कि यहां फिर से लोगों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। वहीं बारिश में पत्थर लुढक़ने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। पहाड़ी पर मनमाने ढंग से कब्जाधारी शेड डालकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ठिकानों तक पहुंचने के लिए पहाड़ी पर कच्चा रास्ता भी तैयार कर लिया है।

 

चोरी से जल रही बिजली
जानकार कहते हैं कि अतिक्रमण हटाने के बाद यहां बिजली लाइन नहीं हटाई गई है, जिससे कब्जाधारी लग्घी फंसाकर ठिकानों तक तार पहुंचा रहे हैं, जिसमें जुगाड़ से बिजली चोरी की जा रही है। प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही के बाद पड़ी हुई निर्माण सामग्री का मकान बनाने में भी उपयोग किया जा रहा है। फिलहाल तो अभी पक्के मकान नहीं बनाए गए लेकिन धीरे-धीरे यहां कब्जाकर मकान बनाना शुरू किया जा सकता है।

 

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत का भी नहीं दिखा असर
इस बात की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की गई। जिसके बाद अतिक्रमण दल से बीके तिवारी यहां आए और टपरिया को सलामी ठोक कर चलते बने। यह भी कहा जा रहा है कि जिस महिला ने यहां कब्जा किया है उसने नगर निगम की पाइप लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर पानी का जुगाड़ बना लिया।

कौन बस रहा यहाँ नहीं है जानकारी
खास बात यह है कि यहां कहां से कौन आकर अवैध अतिक्रमण कर रहा है इसकी जानकारी नहीं है। साड़ी के सहारे टपरिया बनाने वाली दो महिलाओं के बारे में कहा जा रहा है कि इन महिलाओं को पहले यहां किसी ने नहीं देखा। अचानक से दोनों महिलाएँ यहां आकर रहने लगीं। लोगों का यह भी कहना है कि महिलाएँ आपराधिक प्रवत्ति की नजर आ रही हैं। वहीं पहाड़ी पर सर्प और गोह गुहेरे का खतरा भी बना हुआ है। जिसको देखते हुए सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने दोनों महिलाओं को यहां से हटाने की माँग की है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मदन महल में फिर अवैध कब्जे की तैयारी
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket