Download Our App

Home » दुनिया » महाकुंभ में महामंडलेश्वर कल्याणी गिरी पर हमला

महाकुंभ में महामंडलेश्वर कल्याणी गिरी पर हमला

आशीर्वाद लेने के बहाने कार रुकवाई, चाकू मारे, तीन शिष्या घायल

प्रयागराज। महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर जानलेवा हमला हुआ है। गुरुवार रात 5-6 हमलावरों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रुकवाई। जैसे ही महामंडलेश्वर कार से उतरीं तभी हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। बचाने पर आईं 3 शिष्या को भी चाकू मारे। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे। चारों को महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
हमला उस वक्त हुआ, जब महामंडलेश्वर कार से शिविर जा रही थीं। हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि की शिष्या भी घायल हुई है। हमले में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावरों ने गहने भी लूटे महामंडलेश्वर वैष्णवी नंद गिरि ने बताया कि मैं अपने शिविर जा रही थी। रात 10 बजे सेक्टर-16 के पास पहुंचती थी, तभी 5-6 लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार रुकवाई। मैं जैसे ही कार से उतरी बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव कर रहीं 3 शिष्याओं पर भी हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद हमलावरों ने गहने भी लूट लिए और फरार हो गए। आसपास के लोगों ने हमें अस्पताल में भर्ती कराया। महामंडलेश्वर पर जानलेवा हमले की खबर मिलते ही भारी संख्या में किन्नर अखाड़े की शिष्याएं अस्पताल पहुंच गईं। हमले के खिलाफ विरोध जताया।
सभी को हल्की चोटें आईं, सभी खतरे से बाहर हैं। सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. मनोज कौशिक ने बताया- कल्याणी नंद गिरी समेत 4 लोगों को भर्ती कराया गया है।
डीआईजी ने बताया- पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है।

 

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले रैकेट को नष्ट करेंगे-कलेक्टर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » महाकुंभ में महामंडलेश्वर कल्याणी गिरी पर हमला