
उल्लंघन करने वाले लीजधारकों को चिन्हित कर उनकी लीज निरस्त कर वापिस कब्जा लेगा निगम
जबलपुर (जय लोक)। शहर के इतिहास में पहली बार ऐसी कार्रवाही क्रियान्वित हुई है जिसमें राइट टाउन क्षेत्र में 25 हजार स्क्वेयर फीट (आधा एकड़ से अधिक) की बेशकीमती 50 करोड़ की भूमि जो पूर्व में डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव के परिवार को आवंटित थी, लेकिन उक्त संपत्ति के विवाद और भूमाफियाओं की नजरों में आने से पहले महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू मंशा के अनुरूप नगर निगम प्रशासन ने लीज निरस्त कर वापस अपने कब्जे में ली है।

भूमि पर कल कब्जा लेने की कार्रवाही की गई और आज संभाग क्रमांक 13 का स्वास्थ्य विभाग वार्ड कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया। आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार स्वयं सुबह मौके पर मौजूद थे और अपनी निगरानी में उन्होंने पूरी कार्रवाही को पूर्ण करवाया।

Author: Jai Lok






