Download Our App

Home » दुनिया » महिला विश्व कप विजेता टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहुँची उज्जैन, नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन

महिला विश्व कप विजेता टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहुँची उज्जैन, नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन

भोपाल (जयलोक)। महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा रविवार प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। दर्शन उपरांत मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी द्वारा स्वागत एवं सत्कार किया गया। विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा ने रविवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। वह अल सुबह भस्म आरती में भी शामिल हुईं। दीप्ति शर्मा ने भस्म आरती में शामिल होने के बाद नंदी हॉल से भगवान महाकाल का पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से दर्शन लाभ लिए। दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस एन सोनी ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। याद रहे है कि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में 58 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और 5 विकेट भी चटकाए थे। उत्तर प्रदेश के आगरा की निवासी दीप्ति शर्मा को यूपी सरकार द्वारा सम्मानित किया।

 

बडेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल के   डॉक्टर्स ने मासूम को दिया नया जीवन, बम ब्लास्ट से क्षत विक्षत हुए चेहरे को फिर से पहले जैसा बनाकर बच्चे की बचाई जान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » महिला विश्व कप विजेता टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पहुँची उज्जैन, नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket