
जबलपुर (जयलोक )। श्री बगलामुखी सिद्धपीठ शंकराचार्य मठ सिविक सेंटर मढ़ाताल में नवरात्र के पावन पर्व पर ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धान्द जी महाराज एवं ब्रह्मचारी श्री चैतन्यानन्द जी महाराज के करकमलों से पूरे 9 दिन आरती, विशेष पूजन संपन्न हुई। इस अवसर पर ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी ने बताया कि नवरात्रि में जो भगवती की आराधना करते हैं , उपासना करते हैं, उनके सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं एवं उनके शत्रुओं का शमन होता है।
इस अवसर पर आचार्य राजेन्द्र शास्त्री, संदीप जैन, भारत सिंह यादव, मधु यादव, संजय मिश्रा, पवन मिश्रा, विवेक गुप्ता, मनोज सेन आदि उपस्थित रहे। यज्ञ शाला में हजारों की संख्या में मनोकामना पूर्ति के लिए ज्योति कलश भी प्रज्वलित हैं जो एक मनोरम धार्मिक अनुभूति के परिचायक हैं।
युवा पार्षद की पहल : दुर्गा समितियों के बीच होगी स्वच्छता प्रतियोगिता




