Download Our App

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए डॉ. रोमिल सिंघाई : डेंटल हाउस में प्रति वर्ष नि:शुल्क शिविर में हजारों लोगों को मिलता है लाभ

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए डॉ. रोमिल सिंघाई : डेंटल हाउस में प्रति वर्ष नि:शुल्क शिविर में हजारों लोगों को मिलता है लाभ

जबलपुर (जयलोक)
विगत दिवस प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर के जाने-माने दंत रोग चिकित्सक डॉ. रोमिल सिंघाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया है। इस गौरवशाली कार्यक्रम के दौरान जबलपुर में डेंटल हाउस का संचालन करने वाले डॉक्टर रोमिल सिंघाई को मानव भाव से दंत चिकित्सा सेवा करने हेतु यह सम्मान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में यह बताया गया कि डेंटल हाउस के संचालक डॉक्टर रोमिल सिंघाई को बिना चीरा लगाएं फ्लैपलेस फुल माउथ इम्प्लांट उपचार करने की महारथ हासिल है।

 

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि डेंटल हाउस में प्रतिवर्ष मानव सेवा की दृष्टि से डॉक्टर रोमिल सिंघाई द्वारा 10 दिवसीय नि:शुल्क डेंटल शिविर का आयोजन भी किया जाता है। 10 दिवसीय डेंटल शिविर में डॉक्टर सिंघाई द्वारा नि शुल्क ओपीडी और नि:शुल्क एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की जाती है। पिछले 6 सालों से 7000 से अधिक मरीज इसका लाभ ले चुके हैं।

 

2017 से डॉक्टर के पेशे में मानव सेवा के भाव के साथ कार्य कर रहे डॉक्टर रोमिल सिंघई अब तक 50 हजार से अधिक मरीजों का इलाज कर चुके है। इनमें से 2000 इंप्लांट ट्रीटमेंट वाले मरीजों को बिना चिरा पद्धति के नई चिकित्सा व्यवस्था का लाभ मिला है।

 

इसके अलावा शहर में सक्रिय अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी समाज सेवा के उद्देश्य से हुए आम जनता को न्यूनतम दरों पर दंत चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों पुरस्कार सम्मान पाकर डॉ रोमिल सिंघई ने नगर का गौरव भी बढ़ाया है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए डॉ. रोमिल सिंघाई : डेंटल हाउस में प्रति वर्ष नि:शुल्क शिविर में हजारों लोगों को मिलता है लाभ

Top Headlines

मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ी संगठनात्मक सर्जरी की तैयारी, निष्क्रिय प्रवक्ताओं पर गिर सकती है गाज

प्रदेश मीडिया टीम के प्रदर्शन का आकलन, प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की भूमिका की समीक्षा की चर्चा टीम का आकार घटाकर

Live Cricket

error: Content is protected !!