Download Our App

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बंद कमरे में पूर्व सीएम दिग्विजय ने की चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बंद कमरे में पूर्व सीएम दिग्विजय ने की चर्चा

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को रेसीडेंसी कोठी में शहर के विकास से जुड़े कार्यों पर जनप्रतिनिधियों व अफसरों से चर्चा की। यहां भाजपा नेताओं का ताता लगा रहा। इस बीच सीएम से मिलने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पहुंचे। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई। इनके बीच हुई इस सीक्रेट मीटिंग ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी। दोनों बंद कमरे में करीब 15 मिनट रहे। हालांकि इनके बीच बंद कमरे में क्या चर्चा हुई इसकी कोई खबर साझा नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में दिखाई देने वाली बड़ी कार्रवाई में इसका भी असर देखने को मिल सकता है। दरअसल, शुक्रवार रात विश्राम के बाद शनिवार सुबह सीएम डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों व अफसरों संग जम्बो मीटिंग का दौर चला। यहां सीएम से मिलने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे।
मालिनी ने सीएम के सामने रखी समस्या- इंदौर में जलसंकट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बैठक से किनारा करने वालीं विधायक मालिनी गौड़ ने सीएम से मुलाकात की। बता दें, उन्होंने मंत्री कैलाश की बैठक को महज औपचारिक बताया। अब शनिवार को गौड ने सीएम से मुलाकात कर अपने क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को रखा। वहीं पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने भी करीब 15 मिनट तक सीएम से कमरे में मुलाकात की।
कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी मुहिम की तैयारी
सीएम डॉ. यादव ने भविष्य के लिए विकास कार्य की रणनीति और सिंहस्थ से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने शहर में कब्जाधारियों के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाने को लेकर ग्रीन सिग्नल दिया है। वहीं मीटिंग में सीएम के सामने रेवती रेंज में कब्जा कर हुए निर्माण का मुद्दा भी आया । वन विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।

 

मंत्री राकेश सिंह ने किया बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के नवीन कार्यालय का उद्घाटन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बंद कमरे में पूर्व सीएम दिग्विजय ने की चर्चा
error: Content is protected !!