Download Our App

Home » Uncategorized » मृत गाय को नाले में फेंकने पर भड़के बजरंगी

मृत गाय को नाले में फेंकने पर भड़के बजरंगी

जबलपुर (जय लोक)। ग्रीन सिटी के पास एक नाले में आज एक मृत गाय को जब निगम की टीम नाले में फेंक रही थी, तभी क्षेत्रीय लोगों के साथ बजरंग दल ने इसका जमकर विरोध किया। साथ ही निगम मुख्यालय में एकत्र होकर जमकर नारेबाजी कर गाय को नाले में फेंके जाने पर विरोध दर्ज कराया। बजरंग दल के गौरव राजपूत ने बताया कि निगम अधिकारियों मृत जानवरों एवं गौ-वंश को दफनाने या जलाने के सख्त निर्देश हैं। बावजूद इसके निगम के मातहत अधिकारी खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर मृत गौ-वंश को नाले में फेंक रहे हैं।गौरव राजपूत का यह कहना है कि मृत मवेशियों को उठाने और अंत्येष्टि के लिए निगम में प्रति मवेशी 3 हजार रूपए जमा कराए जाते हैं। इसके बाद भी अधिकारी नियमों और मर्यादा को तार-तार करने उतारू हो चुके हैं। आरोप है कि विरोध करने पर निगम के अधिकारी गलत बात करते हैं और धमकाने से भी बाज नहीं आते।

धमका रहे हैं अधिकारी

बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि एक मृत मवेशी के लिए निगम 3 हजार ही राशि वसूलता है। बावजूद इसके अंत्येष्टि करने की बजाए नाले में फेंक कर गौ-वंश को अपमानित करने से बाज नहीं आ रहा है। उन्होने आरोप लगाया कि नगर निगम के सहायक फायर अधीक्षक से जब इसकी शिकायत की तो उन्होने कोई कार्रवाई करने की बजाए उल्टा फोन पर धमकाना और गलत बातें शुरू कर दीं।

आखिर कहां जा रहा पैसा

बजरंग दल का कहना है कि जब एक मृत मवेशी पर 3 हजार लिया जा रहा है और दिनभर में यदि 10 ऐंसे मामले भी आ रहे हैं, तो 30 हजार रूपए अधिकारियों के पास जा रहे हैं। खुलेआम नाले में फेंककर खा रहे हैं। बजरंग दल ने चेतावनी दी कि यदि आगे से ऐंसा फिर किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाऐगा।

 

अमेरिका खरीदने जा रहा दुनिया का सबसे शक्तिशाली बंकर बस्टर बम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मृत गाय को नाले में फेंकने पर भड़के बजरंगी