Download Our App

Home » अपराध » मॉं नर्मदा मैरिज गार्डन को जमा करने होंगे साढ़े 38, निगम ने थमाया नोटिस

मॉं नर्मदा मैरिज गार्डन को जमा करने होंगे  साढ़े 38, निगम ने थमाया नोटिस

 

 

सम्पति कर जमा करने में हेराफेरी ,दर्ज से अधिक पाई गई सम्पत्ति, पुनरीक्षण किया गया

जबलपुर जय लोक। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा संपत्तियों के वास्तविक मूल्यांकन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में संभाग क्रमांक 3 रामपुर के अंतर्गत ग्वारीघाट वार्ड में स्थित ’मां नर्मदा मैरिज गार्डन’ का औचक निरीक्षण किया गया। राजस्व टीम द्वारा की गई भौतिक जांच में मैरिज गार्डन का वास्तविक क्षेत्रफल 81,992 वर्गफीट पाया गया।

गौरतलब है कि संपत्ति धारक द्वारा पूर्व में केवल 3,120 वर्ग फीट निर्मित क्षेत्र और 5,000 वर्ग फीट भूमि ही दर्ज कराई गई थी। निगम की इस सजगता से इतने बड़े अंतर का खुलासा हो सका। क्षेत्रफल में बड़ा अंतर पाए जाने पर विभाग ने त्वरित और नियमानुसार कार्यवाही करते हुए  संपत्ति का पुनरीक्षित निर्धारण वर्ष 1997-98 से वास्तविक क्षेत्रफल के आधार पर दोबारा मूल्यांकन किया गया। संपत्ति धारक शिव कुमार रघुवंशी को 38,49,121 रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया गया है।

सभी संपत्ति धारक अपने वास्तविक क्षेत्रफल के अनुसार टैक्स जमा करेंगे, तो उस राशि का उपयोग शहर की सड़कों, बिजली, सफाई और अन्य जन-सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जा सकेगा। निगम की इस तत्परता से ईमानदारी से टैक्स भरने वाले नागरिकों का मनोबल भी बढ़ेगा।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शहर में स्थित सभी बारात घरों, होटलों, मैरिज लॉनों, अस्पतालों और अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों की सही ढंग से नपाइ कर टैक्स की गणना कराकर निगम को अवगत कराएॅं और निगम की अप्रिय कार्यवाही से बचे। यदि जॉंच के दौरान दर्ज सम्पत्तियों में अंतर पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त अरविंद शाह, संभागीय अधिकारी पवन श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक अमित दुबे, प्रभारी राजस्व निरीक्षक श्रीमति मधुलिका चौधरी, सहायक राजस्व निरीक्षक बलराम लोधी आदि उपस्थित रहे।

 

कैग की रिपोर्ट में माइनिंग में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, ठेकेदारों-अधिकारियों ने लगाई सरकार को 1200 करोड़ की चपत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मॉं नर्मदा मैरिज गार्डन को जमा करने होंगे साढ़े 38, निगम ने थमाया नोटिस
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket