Download Our App

Home » Uncategorized » मोटर साइकिल टकराने के विवाद पर युवक को मारी गोली

मोटर साइकिल टकराने के विवाद पर युवक को मारी गोली

वारदात के बाद तीनों आरोपी फरार, भेड़ाघाट की घटना

जबलपुर (जयलोक)। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत लम्हेटाघाट में कल देर रात मामूली सी बात को लेकर तीन बदमाशों ने गाली-गलौच करते हुए एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के सीने के दाहिने तरफ लगी। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घायल रितिक बारी, निवासी चेरीताल, कोतवाली ने पुलिस को बताया कि वह मोमोज का ठेला लगाता है। 19 अक्टूबर की रात वह अपने साथियों साहिल ठाकुर और आलोक केवट के साथ दुर्गा दर्शन करने विजय नगर गया था। वहां कुणाल राजपूत, अमन चक्रवर्ती और तनू रैकवार भी उनके साथ घूमने लगे। रात करीब 3 बजे पंचवटी भेड़ाघाट से दर्शन कर सभी लम्हेटा रोड से घर लौट रहे थे। रितिक के मुताबिक लम्हेटा रोड स्थित मैगी पॉइंट के पास पीछे से बाइक पर प्रशांत उर्फ  निक्की, राहुल काला और राम रैकवार पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरते ही राहुल काला ने कथित तौर पर बंदूक निकालकर रितिक पर फायर कर दिया। गोली सीने में दाहिनी तरफ  लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
तीनों आरोपी फरार
वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। दूसरी ओर घायल को मेडिकल अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल तो आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
खंगाला जा रहा पुराना रिकार्ड
आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस तीनों बदमाशों का पुराना रिकार्ड भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो पाएगा कि उन्होंने यह पिस्तौल कहां से मिली। जिससे हथियार तस्करी से जुड़े लोगों की भी पकडऩे जाने की उम्मीद है।
सीसीटीवी से तलाशी जा रही लोकेशन
आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि आरोपी किस ओर भागे हैं इसका पता चल सके। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेजों की भी जाँच की जा रही है।
इनका कहना है…
युवक को गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की संख्या तीन बताई जा रही है जिनका पुरानान आपराधिक रिकार्ड भी है।
कमलेश चौरिया,
थाना प्रभारी भेड़ाघाट

 

 

सेना अधिकारी की पत्नी ने चीन को दी खुफिया जानकारी!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मोटर साइकिल टकराने के विवाद पर युवक को मारी गोली
error: Content is protected !!