Download Our App

Home » अपराध » मोबाईल पाकर खिले धारकों के चेहरे, मोबाईल पाकर खिले धारकों के चेहरे

मोबाईल पाकर खिले धारकों के चेहरे, मोबाईल पाकर खिले धारकों के चेहरे

जबलपुर (जयलोक)। आज एक बार फिर उन चेहरों पर मुस्कान आ गई जो कई दिनों से अपने गुमे हुई मोबाईल खोजने के लिए परेशान थे। आज एसपी संपत उपाध्याय ने 26 लाख रूपये के 147 मोबाईल धारकों को वापस लौटाए। अपने मोबाईल वापस पाकर धारकों ने एसपी का आभार जताया।
गुमे और चोरी हुए मोबाईल खोजने के लिए पुलिस सायबर टीम के साथ मिलकर लगातार प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि टीम ने अब तक कई मोबाईल खोजकर धारकों को वापस लौटाए हैं। इसी कड़ी में आज फिर 147 धारकों को अपने गुमे मोबाईल वापस मिले। मोबाईल धारकों का कहना है कि रक्षा बंधन के पूर्व उन्हें यह बड़ा उपहार मिला है। धारकों ने बताया कि किसी को उसके भाई ने मोबाईल गिफ्ट किया था तो किसी के माता पिता तो किसी के पति ने मोबाईल दिया था। लेकिन मोबाईल चोरी या गुम हो जाने के कारण उन्हें काफी दिनों से निराशा थी। लेकिन उनकी यह निराशा आज खुशी में बदल गई। धारकों का कहना है कि उन्होंने तो मोबाईल वापस पाने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी पुलिस द्वारा दो करोड़ 50 लाख रूपये की कीमत के 21 सौ गुमे मोबाईल वापस किए जा चुके हैं। एसपी सम्पत उपाध्याय ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमे हुए मोबाइल की शिकायत संबंधित थाना में करते हुए शिकायत की एक प्रति एवं मोबाइल बिल की फोटो कॉपी को सायबर सेल जबलपुर को भेजें ताकि गुम हुए मोबाइल का शीघ्रता से पता किया जा सके।

 

6 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति , सरकारी आवास से महँगी शराब और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले, करोड़पति निकले ट्राइबल वेलफेयर के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मोबाईल पाकर खिले धारकों के चेहरे, मोबाईल पाकर खिले धारकों के चेहरे