Download Our App

Home » Uncategorized » मोहन भागवत पर शाखा में भगवा ध्वज को गलत तरीके से प्रणाम करने का लगा आरोप

मोहन भागवत पर शाखा में भगवा ध्वज को गलत तरीके से प्रणाम करने का लगा आरोप

हाथरस। सिविल कोर्ट सादाबाद के अधिवक्ता सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भगवा ध्वज को प्रणाम करने के तरीके को अनुचित बताया है। उन्होंने इस संबंध में सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि जिस तरह से संघ की शाखाओं में आपके और संघ के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम किया जाता है, वह तरीका अनुचित है। भगवा ध्वज सनातन, हिंदू संस्कृति और धर्म का शाश्वत प्रतीक है। सनातन परंपरा के अनुसार प्रणाम दोनों हाथ जोडक़र किया जाता है, न कि एक हाथ से। सनातन के अनुसार गुरु को भी दोनों हाथ जोडक़र प्रणाम किया जाता है, न कि एक हाथ से। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने 60 दिन के अंदर कानूनी नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण लेने की बात कही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मोहन भागवत पर शाखा में भगवा ध्वज को गलत तरीके से प्रणाम करने का लगा आरोप
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket