Download Our App

Home » Uncategorized » म.प्र. बनेगा सेमीकंडक्टर हब

म.प्र. बनेगा सेमीकंडक्टर हब

23-24 अक्टूबर को इंदौर में जुटेंगी दिग्गज टेक कंपनियां
इंदौर (जयलोक )। केंद्र बनाने का प्रयास कर रही है। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देश-विदेश की अग्रणी सेमीकंडक्टर कंपनियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विभिन्न नए उद्यमों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। समिट के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान चिप डिजाइन, विनिर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और उन्नत प्रौद्योगिकियों के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से संवाद होगा। सम्मेलन में आयोजित प्रदर्शनी में 50 से अधिक प्रमुख कंपनियां अपनी अत्याधुनिक तकनीकों, उत्पादों और नवीन समाधानों का जीवंत प्रदर्शन करेंगी।
इन कंपनियों में विशेष रूप से चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग एवं टेस्टिंग, उन्नत उपकरण निर्माण, कच्ची सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठान शामिल हैं। इस दो दिवसीय समागम को तकनीकी दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए कुल आठ पैनल चर्चाएं, पांच राउंडटेबल बैठकें और दो मुख्य व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन सत्र के तुरंत बाद सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रदेश की संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा। प्रदर्शनी में भाग लेने वाली कंपनियां अपनी नवीनतम खोजों और तकनीकी क्षमता को वैश्विक निवेशकों तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। आयोजन के पहले दिन मध्य प्रदेश को सेमीकंडक्टर पैकेजिंग एवं टेस्टिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक कदमों, फैबलेस इकोसिस्टम, विनिर्माण और सुदृढ़ आपूर्ति शृंखला पर गहन विचार-विमर्श होगा। इसके साथ ही एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, बौद्धिक संपदा अधिकारों और प्रासंगिक तकनीकी शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर भी विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।
समिट के दूसरे दिन चिप टेक्नोलॉजी, एआई, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्माण, डिजाइन सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास तथा तकनीकी प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने जैसे अहम विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त फोटोनिक्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुड़ी विशेष बैठकें भी आयोजित होंगी। समापन समारोह में ‘मध्य प्रदेश सेमीकॉन स्टार्टअप प्रतियोगिता’ के अंतिम चरण में चुने गए विजेताओं को उनके नवाचारों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

 

 

युवा पार्षद की पहल : दुर्गा समितियों के बीच होगी स्वच्छता प्रतियोगिता

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » म.प्र. बनेगा सेमीकंडक्टर हब
error: Content is protected !!