Download Our App

Home » जबलपुर » यह पब्लिक है सब जानती है… राकेश सिंह का जबलपुर के विकास में अहम योगदान-कमलेश अग्रवाल

यह पब्लिक है सब जानती है… राकेश सिंह का जबलपुर के विकास में अहम योगदान-कमलेश अग्रवाल

कांग्रेस का चरित्र राम-राम जपना दूसरे का किया काम भी अपना

जबलपुर जय लोक। भाजपा में लंबे समय से सक्रिय पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा फ्लाई ओवर के लोकार्पण को लेकर किये जा रहे आंदोलन और घटनाक्रम पर कहा है कि यह कांग्रेस का चरित्र है कि राम-राम जपना और दूसरे का किया काम भी अपना। जनता ने भाजपा की सरकार को इसलिए चुना था कि जबलपुर का विकास हो सके हमारे वरिष्ठ नेताओं की सोच, दूर दृष्ठिता और उनके प्रयासों के कारण ही आज जबलपुर विकास की दिशा में महानगर की अवधारणा पर चल रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा कि यह पब्लिक है यह सब जानती है… राकेश सिंह का जबलपुर के विकास में अहम योगदान है।
कमलेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे चार बार के सांसद एवं वर्तमान लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के कार्यकाल में संस्कारधानी की जनता की माँगों और अपेक्षाओं के अनुरूप ही बड़े-बड़े विकास कार्यों की सौगात केंद्र सरकार और राज्य सरकार से प्राप्त हुई है। देश की दूसरी सबसे बड़ी रिंग रोड जबलपुर के खाते में आई प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर जबलपुर के खाते में आया, एयरपोर्ट, नया रेलवे स्टेशन, संग्राम सागर तालाब, आईटी पार्क सहित अनेक विकास कार्यों की सौगातें हमें श्री राकेश सिंह के प्रयासों से मिल चुकी हंै।

2 साल में बदल जाएगी जबलपुर की तस्वीर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री बहुत तेजी से पूरे प्रदेश के विकास कार्यों की गति को बढ़ा रहे हैं। जबलपुर से उनका विशेष लगाव है और वह जबलपुर के विकास को अपना कर्तव्य मानते हुए जिस गति से कार्य करा रहे हैं उससे अगले 2 साल में जबलपुर के विकास की तस्वीर बिल्कुल बदल जाएगी।

कई फ्लाई ओवर की सौगात मिलेगी

श्री कमलशे अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में जबलपुर को प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर की सौगात के अलावा अन्य कई प्रकार के फ्लाई ओवर भी प्राप्त होंगे। जो जबलपुर के विकास में अपना अहम योगदान निभाएंगे।
कांग्रेस की श्रेय लेने ओछी मानसिकता, हर कार्य का श्रेय लेना चाहती है
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को हर कार्य का श्रेय चाहिए उनका बस चले तो वह डुमना एयरपोर्ट, रिंग रोड, निर्मित होने जा रहा रेलवे स्टेशन यहां से चलने वाली ट्रेन सभी का श्रेय खुद ही ले ले। यह ओछी मानसिकता है। संस्कारधानी की पब्लिक के समक्ष यह बिल्कुल स्पष्ट है इसलिए हम कहते हैं… यह पब्लिक है सब जानती है।

फ्लाई ओवर को लेकर राजनीति गरमाई,कल नजर आ सकता टकराव

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » यह पब्लिक है सब जानती है… राकेश सिंह का जबलपुर के विकास में अहम योगदान-कमलेश अग्रवाल