Download Our App

Home » News » युवाओं से कहा समाज, संस्कृति को साथ लेकर आगे बढ़े, कायस्थ महासभा की बैठक में शामिल हुए मंत्री विश्वास सारंग

युवाओं से कहा समाज, संस्कृति को साथ लेकर आगे बढ़े, कायस्थ महासभा की बैठक में शामिल हुए मंत्री विश्वास सारंग

जबलपुर (जय लोक)। आज कायस्थ महासभा की एक महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के साथ-साथ कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज के अनेक परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी शामिल हुए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कायस्थ समाज की एकता को सुदृढ़ करना और संगठन का विस्तार करना और नई पीढ़ी को पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोडऩे का काम है।

कार्यक्रम विजय नगर स्थित वर्मा बारात घर में आयोजित किया गया। कायस्थ महासभा की 32वीं प्रांतीय बैठक और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कायस्थ समाज का लक्ष्य है कि समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोडऩे का काम करना और यह कार्य समाज के लोगों द्वारा बखूबी पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवक-युवती परिचय समेलन जैसे मंच आपसी समझ, विश्वास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। श्री सारंग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सही निर्णय लेने, परिवार और संस्कारों को साथ लेकर आगे बढऩा ही युवाओं का लक्ष्य होना चाहिए। श्री सारंग ने कहा कि कायस्थ समाज अपने लक्ष्यों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। कायस्थ समाज द्वारा समाज के लोगों और हिंदूओं को एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है।

5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के आईएएस

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » युवाओं से कहा समाज, संस्कृति को साथ लेकर आगे बढ़े, कायस्थ महासभा की बैठक में शामिल हुए मंत्री विश्वास सारंग
best news portal development company in india

Top Headlines

इरा नंदनी महिला क्लब ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच के लिए आयोजित किया शिविर

जबलपुर (जयलोक)। इरा नंदनी कायस्थ महिला क्लब के द्वारा समाज सेवा की परंपरा का निर्वाह करते हुए 20 मार्च को ग्राम

Live Cricket