Download Our App

Home » अपराध » रज्जाक गैंग का इनामी अपराधी जेल से छूटकर उप मुख्यमंत्री का कर रहा स्वागत , खुद को खास बताने, धौंस दिखाने का प्रयास

रज्जाक गैंग का इनामी अपराधी जेल से छूटकर उप मुख्यमंत्री का कर रहा स्वागत , खुद को खास बताने, धौंस दिखाने का प्रयास

प्रशासनिक से लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं

जबलपुर (जयलोक)। राजनीतिक व्यवस्था की यह कितनी बड़ी विडंबना है कि चाहते हुए अथवा ना चाहते हुए भी कई बार राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियों को अपराधियों का तमगा और गंभीर आरोप झेल रहे लोगों के कारण सवालों के कटघरे में खड़े होना पड़ जाता है। हाल ही में 31 जुलाई 2025 को जबलपुर पुलिस ने बड़े ही सनसनीखेज अंदाज में फरार 15000 के इनामी अपराधी रविंद्र उर्फ  रवि पटेल उम्र 46 साल जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है को रज्जाक गैंग का सक्रिय सदस्य बताते हुए गिरफ्तार किया था। इस आरोपी पर रज्जाक गैंग के लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के अपहरण करने के गंभीर आरोप थे जिसके बाद से यह लगातार फरार चल रहा था। अपहरण करने के बाद युवक के साथ मारपीट की गई थी जिसकी एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने इनामी आरोपी रवि पटेल को इसके राइट डाउन स्थित हिमगिरि अपार्टमेंट में स्थित इसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी रवि पटेल ने अपना प्रभाव बताने के लिए उपमुख्यमंत्री जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वायरल किया। इसको लेकर चर्चा चल ही रही थी कि आज सुबह रज्जाक गैंग के इनामी अपराधी रह चुके रवि पटेल ने जेल से छूटकर उप मुख्यमंत्री के स्वागत में खुलेआम दिलेरी के साथ पुलिस, प्रशासनिक और राजनीतिक तंत्र को चुनौती देते हुए विज्ञापन भी छपवाया और खुलेआम यह सन्देश देना चाहा कि 15 हजार का इनामी होने और जेल में बंद होने से उसको कोई फर्क नहीं पड़ता है। या फिर यह संदेश देने का प्रयास है कि पुलिस द्वारा रज्जाक गैंग के सक्रिय सदस्य बताते हुए गिरफ्तार किए गए रवि पटेल प्रशासन पर यह दबाव, यह धौंस जमाना चाहता है कि उसके व्यक्तिगत संबंध जिले के प्रभारी मंत्री, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से हैं।
सरकार के निशाने पर मौजूद रज्जाक गैंग के पुलिस द्वारा कहे जा रहे सक्रिय सदस्य के साथ उपमुख्यमंत्री का सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो और स्वागत सत्कार की चर्चा जबलपुर से लेकर भोपाल और दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी से चल रही है।
रविन्द्र उर्फ रवि पटेल ने अपने फेसबुक पेज पर यह फोटो उप मुख्यमंत्री के जबलपुर आगमन के ठीक एक दिन पहले डाला और पिछले कुछ घंटों में यह तेजी से वायरल हुआ। जोफोटो पोस्ट किया गया उसमें रवि पटेल ने लिखा कि वह उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को गुलदस्ता भेंट कर रहा है। इसके साथ ही उसने लिखा है कि वह माननीय उपमुख्यमंत्री जी जगदीश देवड़ा जी से विशेष मुलाकात कर रहा है। यह विशेष मुलाकात राजनीतिक गलियारों से लेकर पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

 

इंदौर-भोपाल के आयुक्तों के पास होंगे असीमित अधिकार

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » रज्जाक गैंग का इनामी अपराधी जेल से छूटकर उप मुख्यमंत्री का कर रहा स्वागत , खुद को खास बताने, धौंस दिखाने का प्रयास
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket