Download Our App

Home » दुनिया » रफ्तार से हाइवे पर दौड़ रही थार डिवाइडर से भिड़ी, 5 मृत 1 गंभीर

रफ्तार से हाइवे पर दौड़ रही थार डिवाइडर से भिड़ी, 5 मृत 1 गंभीर

नई दिल्ली। शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ अंधी रफ्तार से दौड़ रही थार क्रमांक यूपी 81 सीएस 2319 अचानक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जाकर भिड़ गई, इसके बाद तेजी से ऊपर उछली और जमीन पर आते ही पलट गई। इस हादसे में 3 लड़कियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। घटना झाड़सा चौक के पास शनिवार की सुबह 4.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, जब थार कार का ड्राइवर तेज गति के कारण नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और क्षतिग्रस्त वाहन को मुख्य मार्ग से हटाया। हादसे की जांच जारी है। पुलिस मृतकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त कार दिल्ली से गुरुग्राम की ओर जा रही थी। गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। हादसे में दो युवतियों और दो युवकों समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक लडक़ी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है और निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

 

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अमेरिका में भारत के सिखों पर की गई टिप्पणी मामले में चुनौती याचिका रद्द

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » रफ्तार से हाइवे पर दौड़ रही थार डिवाइडर से भिड़ी, 5 मृत 1 गंभीर
best news portal development company in india

Top Headlines

इसी सप्ताह भाजपा को मिल सकता है संगठन महामंत्री, आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद चर्चा तेज

भोपाल (जयलोक)। आने वाले समय में सत्ता, संगठन और संघ में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा विधायकों

Live Cricket