
जबलपुर (जयलोक)। आज रसल चौक पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राहुल गांधी का पुतला दहन करने पहुंची थीं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नगर सौरभ नाटी शर्मा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ तैयार थे और जब दोनों पक्षों के आमने सामने का वक्त आया तो उस समय रसल चौक में गहमा गहमी का माहौल बन गया। प्रदर्शन के बाद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे सहित कई महिला भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

बाबा साहब के विचारों का और गांधी जी की टोपी का कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने किया अपमान : रत्नेश सोनकर- आज रसल चौक पर कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शन करने पहुंची महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे पर एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओंं के विरोध में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा लाठी लेकर पहुंचे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने अपने इस व्यवहार से न केवल संस्कारधानी की महिलाओं का अपमान किया है उन्हें लाठी दिखाकर डरने का प्रयास किया है बल्कि बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा और सर पर लगे गांधी टोपी का भी अपमान किया है।

महिलाओं का सम्मान है लेकिन गुंडों का प्रतिकार है : सौरभ शर्मा-भाजपा वर्तमान समय में सत्ता के नशे में गुंडागर्दी पर उतारू है। कांगे्रस कार्यालयों पर प्रदेश भर में हो रहे हमले इस बात के प्रमाण हैं। हम महिलाओं भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं के सम्मान में साड़ी और सूत की मामला भी उन्हें भेंट करने ले गए थे। प्रदर्शन संविधान के दायरे में हो यह याद दिलाने बाबा साहब की मूर्ति ले गए थे और गोडसेवादी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा अगर हम पर हमला किया जाता तो अपने बचाव के लिए लाठी लेकर गए थे। महिलाओं का सम्मान है लेकिन गुंडों का प्रतिकार है।

रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए भाजपा विधायक चंद्रू लमानी ,अब राजनीति में मचा हडक़ंप
Author: Jai Lok






