Download Our App

Home » News » राकेश सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाईओवर की युवा मोर्चा नेताओं ने कर दी दुर्दशा, पीडब्ल्यूडी के प्रतिबंध का उड़ाया मजाक

राकेश सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाईओवर की युवा मोर्चा नेताओं ने कर दी दुर्दशा, पीडब्ल्यूडी के प्रतिबंध का उड़ाया मजाक

जबलपुर (जय लोक)। संस्कारधानी ही नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश की शान के रूप में बनकर हाल ही में तैयार हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लावर नेतागिरी के चक्कर में दुर्दशा का शिकार होने लगा है। रानीताल चौराहे जैसे व्यस्ततम क्षेत्र के साथ ही भाजपा कार्यालय के सामने ही भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आगमन के अवसर पर युवा मोर्चा के कुछ नेताओं ने मनमानी करते हुए लोक निर्माण विभाग का प्रतिबंध होने के बावजूद भी बहुत ही खतरनाक तरीके से दुर्घटना को आमंत्रित करने वाले बड़े बड़े पोस्टर फ्लावर से नीचे की ओर लटका दिए हैं। सबसे बड़ी बात यह है की पूरी बीजेपी और नगर की जनता यह जानती है फ्लाई ओवर को जबलपुर को भेंट स्वरूप समर्पित करने में लोक निर्माण मंत्री एवं कद्दावर नेता राकेश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है एवं यह उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक रहा है। यहां तक कि पूर्व में मंत्री राकेश सिंह कई बार सोशल मीडिया पर इस फ्लाई ओवर को साफ स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने की सार्वजनिक अपील भी जारी कर चुके हैं। लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं को ही अपने वरिष्ठ नेता की अपील का ही असर नहीं हुआ और अब वे नियम कानून प्रशासन के साथ ही संगठन की परंपराओं को भी चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

लगा है प्रतिबंध

फ्लाई ओवर पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किसी भी तरह के विज्ञापन और पोस्टर आदि लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंधित की सार्वजनिक सूचना भी फ्लाई ओवर कई जगह लगाई भी गई है। यह भी सचेत किया गया है कि यदि किसी ने फ्लाई ओवर पर पोस्टर बैनर लगाए तो उनके विरूद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाही की जाएगी।

अब कौन करेगा कार्रवाही

लोक निर्माण विभाग द्वारा फ्लाई ओवर पर विज्ञापन और पोस्टर आदि लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध के बावजूद भी युवा मोर्चा ने प्रतिबंध की धज्जियां उड़ा दी हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि इस मामले में लोक निर्माण विभाग या अन्य कोई दूसरा विभाग कौन सी कार्रवाही करेगा। यह भी एक बड़ा सवाल बना रहेगा।

जिला अध्यक्ष को नहीं दिख भीमकाए पोस्टर

भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा नेताओं द्वारा बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें आते जाते आम नागरिकों के साथ साथ भाजपा नेताओं की भी नजर इन बैनर पोस्टरों पर पड़ रही है लेकिन खास बात यह है कि इन पोस्टरों पर भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की नजर ही नहीं पड़ी। इस संबंध में जब श्री सोनकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी नजर इन पोस्टरों पर नहीं पड़ी है। जबकि भाजपा कार्यालय में भाजपो नेताओं सहित भाजपा नगर अध्यक्ष का आना जाना लगा रहता है लेकिन अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिबंध के बाद भी फ्लाईओवर में लगाए गए पोस्टर की अनदेखी करना जिला अध्यक्ष के झूठ को दर्शा रहा है।

 

अमेरिका ने ट्रेड डील के बाद कश्मीर पर दिया साफ संदेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » राकेश सिंह के ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाईओवर की युवा मोर्चा नेताओं ने कर दी दुर्दशा, पीडब्ल्यूडी के प्रतिबंध का उड़ाया मजाक
best news portal development company in india

Top Headlines

डिकासा, लॉर्ड ऑफ  ड्रिंक, ओपियम पब में रात 1 बजे पुलिस की रेड, सिर्फ  हिदायत देकर छोड़ा, कानून से खिलवाड़ करने फिर दिया गया मौका

जबलपुर (जयलोक)। शहर के तीन पबों डिकासा, लार्ड ऑफ ड्रिंक और ओपियम में देर रात तक जाम झलक रहे थे।

Live Cricket